Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयउज्जैन संभागमध्यप्रदेशरतलामराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

पीएम नरेंद्र मोदी झाबुआ से करेंगे लोकसभा चुनाव का आगाज , 11 फ़रवरी को मोदी का संभावित एमपी दौरा

भोपाल |  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 फरवरी को मध्यप्रदेश दौरे पर आ सकते हैं। वे झाबुआ से लोकसभा चुनाव का बिगुल फूंकेंगे। प्रदेश भाजपा ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। झाबुआ आदिवासी बहुल सीट है। ऐसे में विधानसभा चुनाव की तरह भाजपा इस बार भी आदिवासी सीटों पर बढ़त की कोशिश में है।

लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए BJP की शनिवार को बड़ी बैठक हो रही हैं। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, MP के लोकसभा चुनाव प्रभारी महेंद्र सिंह, सह प्रभारी सतीश उपाध्याय और MP BJP के तमाम पदाधिकारी मौजूद हैं।

क्लस्टर प्रभारियों की पहली बैठक में PM मोदी के दौरे पर चर्चा हुई। फरवरी के दूसरे हफ्ते से अमित शाह के साथ पार्टी के दूसरे दिग्गज चुनाव प्रचार के लिए MP आ सकते हैं। छिंदवाड़ा में जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह की सभाएं हो सकती हैं।

आज और भी कई बैठकें
प्रदेश भाजपा कार्यालय में आज BJP की लोकसभा चुनाव को लेकर कई बैठकें हैं। इन बैठकों में पार्टी के कलस्टर लेवल ऑफिस, लोकसभा चुनाव कार्यालयों के उद्घाटन, केंद्रीय नेताओं के दौरे, रैली, सभाओं, रोड शो जैसे कार्यक्रमों पर चर्चा होगी।

Related posts

SC का फैसला ,चीफ सेक्रेटरी को दिल्ली सरकार के निर्देश मानने होंगे

jansamvadexpress

अल्लू अर्जुन को चिकड़पल्ली पुलिस का नोटिस आज होगी पूछताछ : अल्लू अर्जुन होंगे थाने पेश

jansamvadexpress

ईरान इजराइल युद्ध के बीच कूदा अमेरिका : ईरान के परमाणु केन्द्रों पर अमेरिका की बमबारी

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token