Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीति

पीएम मोदी का अमेरिका दौरा, जिल बाइडेन को 7.5 कैरेट का इको-फ्रेंडली ग्रीन डायमंड गिफ्ट किया,गुजरात का नमक पंजाब का घी महाराष्ट्र का गुड तमिलनाडु का तील भी दिया

नई दिल्ली | भारत के  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों अमेरिका दौरे पर हैं। अपने तीन दिन के दौरे के  दूसरे दिन बुधवार  रात करीब 9 बजे (अमेरिकी समय के मुताबिक) वे प्राइवेट डिनर के लिए व्हाइट हाउस पहुंचे। यहां राष्ट्रपति बाइडेन और फर्स्ट लेडी ने उनका स्वागत किया। डिनर में भारत के नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर अजीत डोभाल और अमेरिका के NSA जेक सुलिवन भी मौजूद रहे। डिनर में मेन्यू में बाइडेन के पसंदीदा पास्ता और आइसक्रीम को शामिल किया गया।

इस मौके पर PM मोदी ने अमेरिका की फर्स्ट लेडी जिल बाइडेन को 7.5 कैरेट का इको-फ्रेंडली ग्रीन डायमंड गिफ्ट किया। वहीं, राष्ट्रपति बाइडेन को ’10 प्रिंसिपल्स ऑफ उपनिषद’ किताब के फर्स्ट एडिशन के साथ ही मैसूर के चंदन से बना एक खास बॉक्स गिफ्ट किया, जिसे जयपुर के कारीगरों ने बनाया है। इस बॉक्स के अंदर भगवान गणेश की एक मूर्ति और एक दिये के साथ छोटी-छोटी डिब्बियों में 10 गिफ्ट्स हैं।

भारत के अलग अलग राज्यों की प्रसिद्ध चीजे लेकर पहुचे मोदी 

अमेरिका दौरे के दोरान भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  अमेरिका के राष्ट्रपति जो  बायडेन और जिल  बायडेन के लिए हिंदुस्तान की अलग अलग राज्यों की मशुर चीजे लेकर पहुचे ,इसमें वह एक बाक्स लेकर गए ये मैसूर  का है  मैसूर के चंदन से बने खास बॉक्स में 10 डिब्बियां हैं। इनमें पंजाब का घी, राजस्थान का हाथ से बनाया हुआ 24 कैरेट हॉलमार्क वाला सोने का सिक्का, महाराष्ट्र का गुड़, उत्तराखंड का चावल, तमिलनाडु का तिल, कर्नाटक के मैसूर के चंदन का टुकड़ा, पश्चिम बंगाल के कुशल कारीगरों का बनाया हुआ चांदी का नारियल, गुजरात का नमक, राजस्थानी कारीगरों का बनाया 99.5% शुद्ध चांदी का सिक्का है।

अमरिका के राष्ट्रपति PM मोदी को 20वीं सदी की एक बुक गैले, विंटेज अमेरिकी कैमरा, अमेरिकी वाइल्डलाइफ फोटोग्राफी से जुड़ी एक किताब और रॉबर्ट फ्रॉस्ट की संग्रहित कविताओं के पहले संस्करण की कॉपी गिफ्ट करेंगे।

Related posts

उज्जैन के जलस्त्रोत के केंद्र गंभीर बांध का कोटा हुआ पूरा , लबालब भराया बाँध : डेम की क्षमता 2250 एमसीएफटी से ज्यादा पानी दो गेट खोलने पड़े

Jansamvad Express Digital

पूर्व वक्फ बोर्ड अध्यक्ष रियाज खान पर प्रकरण दर्ज , 7 करोड़ के गबन का आरोप

आंधी तूफान आने से दो लोगों की मृत्यु प्रभारी मंत्री द्वारा चार चार लाख रु की आर्थिक सहायता स्वीकृत

Leave a Comment