Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

बेगम बाग़ में UDA के बुलडोजर का तांडव : 19 दिन में फिर चली JCB मशीन

मध्यप्रदेश के उज्जैन में मुस्लिम बहुल क्षेत्र बेगम बाग में 19 दिनों के बाद एक बार फिर बुलडोजर एक्शन शुरू हुआ है। यहां प्रशसन ने लोगो के नींद से जगाने के पहले घर के बाहर बुलडोजर लाकर खड़ा हो गया। सुबह 6 बजे से शुरू हुए बुलडोजर ऐक्शन में 7 मकानों के अवैध हिस्से को तोड़ा गया है।

उज्जैनः उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर के पास बेगमबाग क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ पुलिस प्रशासन की एक बार फिर बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। दरअसल यहां हरि फाटक ब्रिज के पास महाकाल मंदिर पहुंच मार्ग पर स्थित 7 अवैध बिल्डिंग को जमींदोज किया जा रहा है। सुबह से शुरू हुई कार्रवाई में किसी प्रकार का कोई विरोध प्रदर्शन देखने को नहीं मिला।

मौके पर भारी संख्या में पुलिसबल मौजूद

दरअसल यहां 19 दिन पहले भी इसी प्रकार 5 बिल्डिंग को जमीदोंज किया गया था, तब जरूर विरोध हुआ था। आज कार्रवाई शांतिपूर्ण चल रही है। यहां 250 से अधिक पुलिस अधिकारी और जवान तैनात किए गए हैं। जिनमें आईपीएस, एडिशनल एसपी, सीएसपी, टीआई व जवान मौजूद हैं। वहीं करीब 250 को संख्या में प्रशासन का भी अमला भी मौजूद है। जिसमें विकास प्राधिकरण सीईओ, एसडीएम, तहसीलदार, पटवारी, निगमकर्मी शामिल है।

जिस जगह बुलडोजर एक्शन हो रहा है वह मुस्लिम बाहुल्य होने के कारण अति संवेदनशील क्षेत्र माना गया है। दोनों और से रास्ता पूरी तरह बन्द कर दिया गया है। महाकाल मन्दिर जाने के लिए मार्ग परिवर्तित किए गए है।

आखिर क्यों चलाए जा रहे मुस्लिमो के मकानों पर बुलडोजर  क्या है पूरा मामला

उज्जैन विकास प्राधिकरण ने वर्ष 1985 में बेगम बाग क्षेत्र में करीब 30 भूखंड आवासीय तौर पर 30 साल की लीज पर दिए थे। भूखंड धारकों ने इन भूखंडों का उपयोग आवासीय तौर पर करने की बजाय पूरी तरह व्यावसायिक तौर पर कर लिया। जो कि नियम विरुद्ध था। इसके साथ ही वर्ष 2014-15 में लीज भी समाप्त हो गई। जिसे नवीनीकरण भी नहीं कराया गया। भूखंडों को लेकर उज्जैन विकास प्राधिकरण ने लगातार नोटिस दिए। वर्ष 2023-24 में उज्जैन विकास प्राधिकरण ने भूखंड धारकों की लीज समाप्त कर दी। जिसको लेकर भूखंड धारक न्यायालय पहुंचे जहां उन्हें स्टे मिल गया। इन भूखंडों का अलग-अलग न्यायालय में मामला विचाराधीन है। कई भूखंडों से न्यायालय का स्टे हट चुका है।

लीज पर आवंटित भूखंडो को नियम का उल्लंघन कर बनाया और बेचा 

इसके बाद 19 दिन पहले यहां 5 बिल्डिंगों को गिराया गया था। अब 7 बिल्डिंगों को जमींदोज किया जा रहा है। खास बात यह है कि उज्जैन विकास प्राधिकरण ने यहां 30 भूखंड आवंटित किए थे। जिनमें प्रत्येक की साइज करीब 2400 स्क्वेयर फीट थी।भूखंड धारकों ने इनके अलग-अलग टुकड़े कर करीब 65 बिल्डिंग बना ली। 65 में से 12 बिल्डिंग को जमीदोंज किया गया है। शेष 53 को भी कानूनी प्रक्रिया के तहत तोड़ा जाएगा।

आज जिन 7 बिल्डिंग को जमीदोंज किया जा रहा है उनकी विस्तृत जानकारी यह है कि यहां 4 भूखंडों के 7 पार्ट कर बिल्डिंग बनाई गई है। गुलनाज खान ने अपने नाम भूखण्ड क्रमांक 20 के दो पार्ट किए जिसमे दुकानें बना दी। मोहम्मद शाहिद ने अपने भूखण्ड क्रमांक 30 के दो पार्ट किए और व्यावसायिक उपयोग शुरू कर दिया जिसमे होटल बना दी। कनीज खान ने अपने भूखण्ड क्रमांक 59 का भी पूरी तरह व्यावसायिक उपयोग कर लिया। जुबैदा खान ने अपने भूखंड क्रमांक 64 के दो पार्ट कर दुकानें बना दी।

उज्जैन विकास प्राधिकरण ने दिया था नोटिस 

आज की कार्रवाई के करीब 8 दिन पहले इन 7 अवैध बिल्डिंग धारकों को विकास प्राधिकरण की ओर से नोटिस दिया गया था जिनकी समय सीमा कल समाप्त हो गई। सभी लोगों से बातचीत की गई और उन्हें न्यायालय प्रक्रिया के बारे में समझाया गया। इसके बाद लोगों ने स्वतः अपनी बिल्डिंग खाली करना शुरू कर दी। इसलिए यह कार्रवाई शांतिपूर्ण तरीके से चल रही है।

Related posts

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के बाद आप सांसद संजय सिंह शराब घोटाले में गिरफ्तार

भाजपा विधायक गोलू शुक्ला पर प्रकरण दर्ज करने की मांग: कांग्रेस करेगी महाकाल मंदिर प्रशासक कार्यलय का घेराव

Jansamvad Express Digital

बाबा महाकाल आज भक्तों को दर्शन देने दो बार नगर भ्रमण पर निकलेंगे: 7 घंटे के अंतराल में दो सवारी

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment