Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयछत्तीसगढ़मध्यप्रदेशराज्यरायपुरराष्ट्रीय

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग का अलर्ट कई राज्यों में ओले गिरने की सम्भावना : मध्यप्रदेश में शुरू हुई कडाके की ठण्ड

नई दिल्ली || देश के कई राज्यों में शीतलहर की संभावनाए बनी हुई है ,  उत्तर भारत में शीतलहर जारी है। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में पारा 10 डिग्री  से कम रहा।  भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने मध्य प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हिमाचल के कुछ हिस्सों में ओले गिरने का अलर्ट जारी किया है। बंगाल की खाड़ी से आने वाली हवाओं के कारण मध्य भारत और दिल्ली-एनसीआर में बारिश होगी।

पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के चलते श्रीनगर में पारा माइनस 6° रिकॉर्ड किया गया। श्रीनगर, गुलमर्ग से भी ठंडा रहा। यहां पारा शून्य से 6.6° सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। हालांकि, श्रीनगर में इस सीजन में अब तक बर्फबारी नहीं हुई है।

हिमाचल में बर्फबारी के बाद तीन नेशनल हाईवे समेत करीब 134 सड़कें बंद कर दी गई हैं। कोकसर में सबसे ज्यादा 5.6 सेमी बर्फबारी हुई। लाहौल-स्पीति जिले का ताबो सबसे ठंडा रहा। यहां रात का तापमान माइनस 10.6° से नीचे रहा।

दिल्ली में कोहरे के चलते 18 ट्रेनें लेट हो गई हैं। लाहौल-स्पीति में बर्फबारी का आनंद लेने आए करीब 100 टूरिस्ट की गाड़ियां फंस गई थीं। सेक्टर 2 में तैनात जिला पुलिस की टीम ने लगभग 20 गाड़ियों का रेस्क्यू किया और टूरिस्ट को स्नोकवर एरिया से बाहर निकाला।

इधर मध्यप्रदेश के कई जिलो में सुबह से ही ओस के चलते सडको पर धुन्दलापन बना हुआ है सडको पर चलने वाले वाहन चालको को दिन में भी लाइट चालु रखनी पढ़ रही है |

Related posts

सीएम राईज स्कुल के शिक्षक पर छात्रा ने लगाए गंभीर आरोप:शिक्षक और छात्रा की बातचीत का आडियो हुआ वायरल 

Jansamvad Express Digital

21 नवम्बर को उज्जैन आएँगे मुख्यमंत्री डॉ यादव :मेडिकल कॉलेज  का करेंगे भूमिपूजन

Jansamvad Express Digital

भाजपा ने उज्जैन की सात में से तीन सीट पर चेहरे स्पस्ट किए , कांग्रेस में अभी भी सूचि को लेकर मंथन जारी

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment