Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़मध्यप्रदेशमनोरंजनराज्यराष्ट्रीय

भोजपुरी एक्ट्रेस आकांशा दुबे ने की आत्महत्या

वाराणसी,26मार्च(जनसंवाद एक्सप्रेस)। भोजपुरी अभिनेत्री और मॉडल आकांक्षा दुबे का शव सारनाथ थाना क्षेत्र के सोमेंद्र होटल में लटकता मिला है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। वहीं फोरेंसिक टीम कमरे की जांच कर साक्ष्य जुटाने में जुटी है।

बताया जाता है की आकांक्षा लायक फिल्म की शूटिंग के लिए बुद्धा सिटी कालोनी स्थित सुमेन्द्रा होटल के रूम नंबर 205 में 23 मार्च को भोर में पहुंची थी। इनके साथ मेकअप आर्टिस्ट राहुल शर्मा, हेयर ड्रेशर रेखा मौर्या व ब्वाय संजय यादव थे।

रविवार को नाटी इमली क्षेत्र में भोजपुरी फिल्म लायक की शूटिंग के लिए सेट से 10 बजे राहुल के मोबाइल पर फोन आया हीरोइन को लेकर आओ। इसके बाद राहुल ने दरवाजा खटखटाया व कालबेल दबाया। कोई आवाज न आने पर मैनेजर रितेश कुमार मेहता को सूचित किया। रितेश ने इंटरकाम से फोन किया। कोई आवाज न आने पर मास्टर चाभी से कमरा खोला तो भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे दुपट्टे से पंखे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। होटल मैनेजर ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई।

भोजपुरी की हिट एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे
​भोजपुरी सिनेमा की हिट एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ​आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्हें भोजपुरी सिनेमा की क्वीन भी कहा जाता है। अपने करियर में अकांक्षा ने कई हिट फिल्में दी हैं और लगभग सभी भोजपुरी सुपरस्टार्स संग स्क्रीन शेयर कर चुकी हैं। वह इंडस्ट्री की ग्लैमरस एक्ट्रेसेज में भी शुमार हैं। एक्ट्रेस की मौत की खबर से उनके फैंस को तगड़ा झटका लगा है।

 

Related posts

सरदार वल्लभभाई पटेल की 149वीं जयंती मौके पर गुजरात के केवड़िया पहुंचे पीएम मोदी

Ujjain News : गुदरी से हरसिद्धि पाल तक 15 मीटर चौड़ी होगी सड़क, 136 मकान आएंगे जद में, 14 करोड़ होंगे खर्च

Jansamvad Express Digital

गर्मी में बुजुर्ग का टशन ,रेल के इन्तजार में खड़े बुजुर्ग ने लगाए ठुमके

Leave a Comment