Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

मारुति ने बाइक सवारों को कुचला, ग्रामीणों ने वेन में लगाई आग – दो युवकों की हुई मौत, एक युवक हुआ घायल

> जनसंवाद एक्सप्रेस
उज्जैन। घटिया तहसील के पान बिहारफंटा पर रविवार रात बाइक सवार युवकों को मारुति वैन में कुचल दिया। दुर्घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने वेन में आग लगा दी। दुर्घटना में दो युवकों की मौत होना सामने आया है वही एक घायल हुआ है। जिसका उपचार चरक अस्पताल में चल रहा है।
नजरपुर के रहने वाले तीन युवक हर्षवर्धन पिता श्यामसिंह पंवार, रवि पिता संतोष पाटीदार और गणेश पिता मनोहरलाल बाइक से रात 10 बजे के लगभग पान बिहार और बांदका के बीच से गुजर रहे थे उसी दौरान पानबिहार की ओर से आई मारुति वैन में उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना काफी भीषण थी। बाइक पर सवार हर्षवर्धन और रवि की मौत हो गई गणेश गंभीर घायल हुआ था।

ग्रामीणों ने दुर्घटना देखी तो आक्रोशित हो गए। उन्होंने मारुति वैन में आग लगा दी। इधर घायल और मृतको को उज्जैन चरक अस्पताल लाया गया। जानकारी लगते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए थे। पान बिहार पुलिस चौकी से पुलिसकर्मी दुर्घटना स्थल पहुंचे लेकिन मारुति वैन पूरी तरह से आग की लपटों में बिजली दिखाई दी। चालक भाग निकला था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अस्पताल पुलिस चौकी द्वारा मृतक युवकों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

Related posts

कमला अमेरिका में राष्ट्रपति उम्मीदवार होंगी : डेमोक्रेटिक पार्टी से बहुमत मिला

Jansamvad Express Digital

भोपाल के चिल्ड्रन्स होम से 26 लडकियों के भागने का मामला , धर्मांतरण की आशंका

पति ने पत्नी की हत्या कर पलंग पेटी में छुपाया ,दो दिन बाद मिली परिजन को लाश

Leave a Comment