Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागधर्ममध्यप्रदेशराजनीतिराज्य

मोहन सरकार के मंत्री करेंगे सावन के पहले सोमवार पर बाबा की पालकी का पूजन

उज्जैन | आज से सावन माह की शुरुवात हो चुकी है  सोमवार भगवान शिव का प्रिय दिन माना जाता है और खास बात यह है की इस बार सोमवार से ही सावन की शुरुवात हुई है , सावन के माह में उज्जैन नगर में बाबा महाकाल प्रजा का हाल जानने निकलते है |

देश के बारह ज्योतिर्लिंग में से एक मात्र उज्जैन का महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग ही है जहा की परम्परा सबसे अलग है आज बाबा महाकाल चांदी की पालकी में सवार होकर नगर भ्रमण करेंगे ,कहते है की ये नगर भ्रमण बाबा अपनी प्रजा का हाल जानने के लिए करते है |

मोहन सरकार के मंत्री तुलसी सिलावट पहली सवारी में होंगे शामिल 

मध्यप्रदेश सरकार के जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट आज पहली सवारी में शामिल होंगे वह बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद रामघाट पर बाबा महाकाल की पालकी का पूजन करेंगे | दोपहर 02 बजे तुलसी सिलावट उज्जैन आएँगे , उजैन आगमन के बाद वह महाकाल मंदिर पहुच कर दर्शन और सवारी शुरू होने से पहले मंदिर में होने वाली पालकी पूजन में शामिल होंगे इसके बाद 04 बजे रामघाट पहुँच कर यह पर होने वाली पालकी पूजन में भी शामिल होंगे |

Related posts

बाबा महाकाल निकले नगर भ्रमण पर : उपमुख्यमंत्री देवड़ा हुए सवारी में शामिल

मध्यप्रदेश में AIMIM और AAP बिगाड़ेगी कांग्रेस भाजपा का खेल

Jansamvad Express Digital

गृह मंत्री और भाजपा नेता अमित शाह असम विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए आज असम जाएंगे

Leave a Comment