Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

तीन हजार रूपए वेतन से नौकरी शुरू करने वाला आज करोड़पति : आय से अधिक मामले में EOW की दबिश

उज्जैन || मध्यप्रदेश के उज्जैन में  रिटायर्ड बैंक अफसर के यहां आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) ने छापा मारा। आय से अधिक संपत्ति के मामले में की गई इस कार्रवाई में EOW की  टीम को रिटायर्ड अधिकारी के घर से  करीब 6 करोड़ से अधिक की संपत्ति का पता चला है। रिटायर्ड अफसर के यहां 8 लाख कैश और अचल संपत्ति के दस्तावेज भी बरामद किए हैं।

केंद्रीय बैंक में सहायक प्रबंधक रहे अनिल सुहाने के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में शिकायत मिली थी। जिसके बाद शनिवार करीब 12 बजे ईओडब्ल्यू और पुलिस की 30 सदस्यों की टीम कार्रवाई करने बंसत विहार स्थित घर पहुंची।

करोड़ो की कीमत रखने वाली  प्रॉपर्टी के दस्तावेज भी मिले

 आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ के   एसपी दिलीप सोनी ने जानकरी देते हुए  बताया कि करीब तीन घंटे से ज्यादा समय से सर्चिंग चली। सुहाने के पास 1500 स्क्वायर फीट का एक मकान के साथ 2500 स्क्वायर फीट में बना चार मंजिला मकान भी है। उज्जैन के दवा बाजार में दो दुकानें, दो प्लॉट, तीन गाड़ी भी मिली हैं। टीम को उज्जैन में कुछ कॉमर्शियल प्रॉपर्टी के दस्तावेज भी हाथ लगे हैं। इसकी आकलन किया जा रहा है।

तीन हजार के वेतन पर नोकरी की शुरुवात करने वाला आज निकला करोड़पति

तीन हजार रूपए वेतन से नौकरी शुरू करने वाला आरोपी अनिल सुहाने तत्कालीन सहायक प्रबंधक जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित उज्जैन के विभिन्न ठिकानों पर तलाषी में हुआ करोड़ों की सपंत्ति का खुलासाआर्थिक अपराध प्रकोष्ठ उज्जैन द्वारा आरोपी अनिल सुहाने तत्का सहायक प्रबंधक जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित भरतपुरी उज्जैन के विरूद्ध आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामलें में छापे की कार्यवाही की गई।
आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ इकाई उज्जैन को प्राप्त गोपनीय सूचना के सत्यापन उपरांत श्री अनिल सुहानेे के विरूद्ध आय से अधिक संपत्ति के आरोप प्रमाणित पाए जाने पर आरोपी अनिल सुहाने के विरूद्ध धारा 13(1)बी 13(2) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 संशोधित 2018 के तहत प्रकरण कायम कर आज दिनांक 18.01.2025 को आरोपी अनिल सुहाने के निवास बी2/20 बसंत विहार उज्जैन एवं अन्य भवन- ए 3/8 बसंत विहार कालोनी इंदौर रोड उज्जैन पर छापे की कार्यवाही की गई जिसमें करोड़ों की संपत्ति का खुलासा हुआ है

  • EOW की कार्रवाई में अब तक ये मिला 
  • उज्जैन के पॉश इलाका बसंत विहार कालोनी में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित एक तीन मंजिला आलीशान भवन
  • बसंत विहार में ही इन्दौर उज्जैन मेन रोड पर 2400 वर्गफीट का चार मंजिला नवनिर्मित व्यवसायिक भवन
  • उज्जैन स्थित क्षिप्रा विहार में 2300 वर्गफीट का एक बेशकीमती प्लाट
  • विनय नगर में 650-650 वर्गफीट के 2 प्लाट।
  • शहर के मध्य दवाबाजार में 600-600 वर्गफीट की 02 दुकानें
  • 9 लाख से अधिक नकद राशि
  • लाखों रूपए के सोने एवं चांदी के आभूषण
  • 3 चौपहिया वाहन एवं 3 दो पहिया वाहन
  • 3 बैंक लॉकर जो खोले जाना शेष है।
  • कई बैंक अकाउंटस जिनमें जमा राशि की जानकारी प्राप्त की जा रही हैं।


प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी अनिल सुहाने मूल रूप से जिला पन्ना के रहने वाले है जिन्होने 1991 में जिला सहकारी बैंक नई सडक उज्जैन में सब इंजिनियर के पद पर नियुक्त होकर 3000 प्रतिमाह के वेतन से नौकरी की शुरूआत की थी तथा दिनांक 31.12.2024 को सहायक प्रबंधक जिला सहकारी बैंक उज्जैन के पद से सेवा निवृत्त हुए है। नौकरी के दौरान उन्हे कुल 70 लाख रू का वेतन प्राप्त हुआ है जबकि उपरोक्तानुसार उनके पास अब तक जो संपत्ति पाई गई है उसकी कीमत 6 करोड से भी अधिक है। आरोपी द्वारा यह संपत्ति शासन की विभिन्न कृषि ऋण योजनाओं में आने वाली राशि वितरण में अनियमितता एवं भ्रष्टाचार करके अर्जित किया जाना ज्ञात हुआ है।
मौके पर कार्यवाही अभी जारी है। कार्यवाही के दौरान और अधिक संपत्ति मिलने की संभावना है। इओडब्ल्यू इकाई उज्जैन के उप पुलिस अधीक्षक श्री संदीप निगवाल के नेतृत्व में 30 सदस्यीय दल द्वारा उपरोक्त कार्यवाही की जा रही है।

Related posts

इंदौर में हाथी का तांडव! गुड़ खिलाने पहुंचे ऑटो चालक को सूंड से पटककर पैर से कुचला, CCTV Video आया सामने

Jansamvad Express Digital

Ranchi: भर्ती परीक्षाओं में धांधली के खिलाफ बवाल, CM आवास घेरने पहुंचे ABVP कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प; 10 हिरासत में

Jansamvad Express Digital

रोजगार के अवसर बढ़ाने उद्योगों की श्रृंखला स्थापित की जाएगी : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

Leave a Comment