Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयशिक्षा

स्टूडेंट संग शासकीय स्कुल टीचर की तस्वीर वायरल , शिक्षिका सस्पेंड बोली माँ बेटे का रिश्ता

कर्नाटक के मुरुगामल्ला में एक सरकारी स्कूल की प्रिंसिपल और दसवीं क्लास के स्टूडेंट के फोटोशूट को लेकर विवाद चल रहा है। एक स्टडी टूर के दौरान खींची गईं इन तस्वीरों में टीचर और स्टूडेंट एक-दूसरे को गले लगाए और गालों पर किस करते दिखाई दे रहे हैं। एक तस्वीर में स्टूडेंट ने टीचर को गोद में उठा रखा है। तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद टीचर को सस्पेंड कर दिया गया है।

ये तस्वीरें सोशल मीडिया साइट X पर एक यूजर ने शेयर की थीं। उसने साथ में लिखा था कि एक समाज के तौर पर हम कहां जा रहे हैं। यूजर ने ये भी जानकारी दी थी कि तस्वीरें सामने आने के बाद स्टूडेंट के पेरेंट्स ने ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर के पास शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने टीचर के आचरण की तफसील से जांच किए जाने की मांग की है।

इनका कहना ——-

हेडटीचर पुष्पलता से जब स्कूल प्रबंधन ने इस फोटोशूट के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि फोटोशूट में नजर आ रहे स्टूडेंट के साथ उनका मां-बेटे जैसा रिश्ता है। इसके अलावा, टीचर और स्टूडेंट दोनों ने दावा किया है कि ये तस्वीरें प्राइवेट रखी जानी थीं, लेकिन किसी तरीके से लीक हो गईं, जिसकी वजह से ये स्टूडेंट के माता-पिता गुस्सा हुए।

ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर उमादेवी ने बताया कि पेरेंट्स की शिकायत मिलने के बाद उन्होंने स्कूल का दौरा किया और जांच की। उमादेवी की बनाई रिपोर्ट के आधार पर चिक्काबल्लापुर डिस्ट्रिक्ट एजुकेशन डिपार्टमेंट के डायरेक्टर ने टीचर को सस्पेंड कर दिया। टीचर को सस्पेंड करने का ऑर्डर पब्लिक इंस्ट्रक्शन के उपनिदेशक बैलंजिनप्पा ने जारी किया।

Related posts

प्रभारी मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया की उपस्थिति में किया समाज के वरिष्ठ जनों का स्वागत

केंद्रीय वित्त मंत्री की अध्यक्षता में हुई प्री-बजट परामर्श बैठक, सुबोध उनियाल ने रखा उत्तराखंड का पक्ष

सबसे पहले बंधी भगवान महाकाल को राखी : महाकालेश्वर मंदिर में प्रात:काल भस्म आरती में भगवान महाकाल को राखी अर्पित की गई

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment