Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराज्यराष्ट्रीय

हरिद्वार में आयुष विभाग के तत्वावधान में संगोष्ठी का आयोजन

हरिद्वार || संगोष्ठी में योग, प्राकृतिक चिकित्सा, वेलनेस, पंचकर्म सेंटर संचालक, होमस्टे और होटल व्यवसायियों के साथ राज्य सरकार की ओर से लागू की गई योग नीति व आयुष नीति पर चर्चा की गई।

हरिद्वार में आयुष विभाग के तत्वावधान और जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी व पर्यटन अधिकारी के संयोजन में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में योग, प्राकृतिक चिकित्सा, वेलनेस, पंचकर्म सेंटर संचालक, होमस्टे और होटल व्यवसायियों के साथ राज्य सरकार की ओर से लागू की गई योग नीति व आयुष नीति पर चर्चा की गई। इस अवसर पर राष्ट्रीय आयुष मिशन हरिद्वार के नोडल अधिकारी डॉ. घनेन्द्र वशिष्ठ ने प्रस्तुतीकरण देते हुए सभी प्रतिभागियों से अपने-अपने केंद्रों का पंजीकरण कराकर, राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, डॉ. स्वास्तिक सुरेश ने में कहा कि आयुष और पर्यटन के समन्वय से न केवल उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था को बल मिलेगा, बल्कि योग व प्राकृतिक चिकित्सा की परंपराओं को भी वैश्विक पहचान मिलेगी। वक्ताओं ने कहा कि आयुष क्षेत्र में शोध, नवाचार और आधुनिक तकनीक का उपयोग कर हम उत्तराखंड को वेलनेस डेस्टिनेशन के रूप में और मजबूत कर सकते हैं।

Related posts

झाड़ियों के बीच तीन LPG सिलेंडर में लगा IED बम बरामद; सेना और पुलिस ने नष्ट किया

अमित शाह करेंगे केरल के नवनिर्वाचित भाजपा पार्षदों को संबोधित

Jansamvad Express Digital

आगर सुसनेर मार्ग पर बोलेरो कार की टक्कर से शादी में बाइक से जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत एक अन्य घायल

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment