Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsइंदौरइंदौर संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

इंदौर पहुंचा दूसरा कोच, भोपाल में जनवरी में आएगा:राजधानी में 27 मेट्रो दौड़ेंगी, हर ट्रेन 3-3 कोच की; मई तक ट्रायल होगा

Indore :  गुजरात के सांवली बड़ोदरा से 3 कोच की एक और ट्रेन इंदौर आ चुकी है। इसे इंस्टॉलेशन के बाद ट्रैक पर लाया जाएगा। वहीं, भोपाल में जनवरी के दूसरे सप्ताह में दूसरी ट्रेन आएगी।

राजधानी में कुल 27 मेट्रो ट्रेनें ट्रैक पर दौड़ेंगी। कमर्शियल रन से पहले मेट्रो बिना पैसेंजर के 2000Km चलाई जाएगी, ताकि ट्रेन और ट्रैक दोनों का फिटनेस देखा जा सके।

भोपाल में कुल 27 और इंदौर में 25 मेट्रो आएंगी। इनमें 3-3 कोच रहेंगे। इंदौर में अब तक 2 और भोपाल में 1 मेट्रो आ चुकी है। मेट्रो कॉर्पोरेशन के अफसरों ने बताया कि ट्रैक और ट्रेन की फिटनेस जांचने के लिए मेट्रो को कम से कम 2 हजार किलोमीटर चलाया जाता है। इसलिए सितंबर-अक्टूबर में ट्रायल रन होने के बाद से ही मेट्रो को लगातार ट्रैक पर चलाया जा रहा है।

इंदौर-भोपाल में आ चुके कोच ने लगभग आधी दूरी पूरी कर ली है। बाकी, अप्रैल-मई तक पूरी कर ली जाएगी। ऐसी ही प्रोसेस आने वाले मेट्रो कोच के लिए की जाएगी।

3 अक्टूबर को भोपाल में ट्रायल रन किया गया था। 6.22 किलोमीटर की ऑरेंज लाइन में आने वाले 8 स्टेशनों में से पांच स्टेशन-सुभाषनगर, केंद्रीय स्कूल, डीबी मॉल, एमपी नगर और रानी कमलापति स्टेशन के बीच ट्रायल रन हुआ था। इसके बाद से ही ट्रेन को ट्रैक पर दौड़ाया जा रहा है।

Related posts

निर्वाचन आयोग ने चुनाव से पहले तमिलनाडु और प. बंगाल में 865 करोड़ रुपये से अधिक की जब्ती की

भारत में बिना वैध पासपोर्ट घुसने पर 5 साल जेल:लोकसभा में इमिग्रेशन बिल पेश

मुंबई की लोकल ट्रेन में डांस करने लगी लड़की: विडिओ बनाने का चस्का

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment