Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsइंदौरइंदौर संभागमध्यप्रदेशराज्य

इंदौर में करणी सेना के कार्यकारी जिलाध्यक्ष को गोली मारी प्रॉपर्टी विवाद की आशंका

इंदौर के कनाड़िया इलाके में देर रात प्रॉपर्टी ब्रोकर और करणी सेना पदाधिकारी मोहित पटेल की उसी के लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे मोहित के दोस्त उसे एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार, मृतक मोहित के सीने पर 2 गोलियां लगी हैं।

पुलिस के मुताबिक प्रॉपर्टी विवाद की आशंका है। फेसबुक प्रोफाइल पर मोहित का कार्यकारी जिलाध्यक्ष होना सामने आया है। मृतक की कार पर भी करणी सेना अध्यक्ष की प्लेट लगी हुई मिली है।

कनाड़िया पुलिस के मुताबिक मोहितसिंह पटेल पुत्र दिलीपसिंह पटेल निवासी बिसनखेड़ा को अज्ञात ने सेवाकुंज अस्पताल के पास गोली मार दी। मोहित परिवार का इकलौता बेटा था। घटना के बाद वहां पहुंचे दो दोस्त ही उसे बॉम्बे हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने मामला संदिग्ध मानते हुए उसे जांच में लिया है। पुलिस ने कहा कि जल्द ही हत्यारों का खुलासा कर दिया जाएगा। पुलिस ने इस मामले में इन दोनों दोस्तों सहित चार को हिरासत में लिया है। चारों से पूछताछ की जा रही है। मोहित की पांच साल पहले शादी हो चुकी है।

 

Related posts

फिल्म पुष्पा 2 के इन्स्पेक्टर शेखावत से इंस्पायर महिद्पुर थाने का आरक्षक, गंजा होकर बनाया थाने में विडिओ हुआ वायरल

Jansamvad Express Digital

नहीं रहे तबला वादक जाकिर हुसैन : अमेरिका के अस्पताल में ली आखरी सांस

Jansamvad Express Digital

महाकाल लोक में बाल-बाल बचे पत्रकार पिलर का पत्थर गिरा

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment