Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

उज्जैन में महाशिवरात्रि के लिए आई पहली बार इलेक्ट्रिक डबल देकर बस

उज्जैन || महाशिवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओं को पहली बार उज्जैन में डबल डेकर बस में फ्री यात्रा करने को मिलेगा। चेन्नई से एक बस डेमो के रूप में उज्जैन बुलाई गई है। जिसे महाकाल मंदिर तक चलाया जाएगा। इस बस को देश की पहली इलेक्ट्रिक डबल डेकर बस बताया जा रहा है। बस में सेफ्टी के सारे फीचर मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि इस तरह की बस जल्द ही भोपाल इंदौर और उज्जैन में चलाई जा सकती है।

15 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व पर 10 लाख से अधिक उज्जैन पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के सुलभ दर्शन के लिए एक डबल डेकर बस चेन्नई प्लांट से मंगवाई गई है। जिसे श्रद्धालुओं के लिए दो दिन तक नि:शुल्क चलाया जाएगा। उज्जैन शहर में सफर करने वाले यात्री डबल डेकर बस का मजा बिलकुल फ्री ले सकेंगे।प्रशासन ने अभी तक ये तय नहीं किया है कि बस कहां से चलेगी। बस को चेन्नई से लेकर उज्जैन आए ड्राइवर राघवेंद्र ने बस के बारे में बताया कि ये देश की पहली इलेक्ट्रिक डबल डेकर बस है जो पूरी तरह ऑटोमेटिक है। उज्जैन में इसको मंगवाया गया था, इसलिए इसे अभी सिर्फ डेमो के रूप में लाए है। दो दिन यही रहेगी।

इस हाईटेक विशेष सुविधा वाली बस के बारे में प्रशासन तय करेगा कि ये कहां से कहां तक चलेगी, लेकिन बस के बारे राघवेंद्र बताया कि देश की पहली डबल देकर इलेक्ट्रिक बस पूरी तरह भारत में बनी है। नीचे 30 और ऊपर 35 व्यक्ति के सतह 30 लोग खड़े होकर भी यात्रा कर सकते हैं। इसमें ऑटोमेटिक, कैमरे लगे हैं। एसी, गेट ऑटोमेटिक बंद और चालू होते हैं। बस में सेफ्टी के सारे फीचर हैं। अगर सब कुछ ठीक रहा तो इंदौर भोपाल और उज्जैन में इस तरह की बस चलाई जा सकती है।

Related posts

भाजपा विधायक गोलू शुक्ला पर प्रकरण दर्ज करने की मांग: कांग्रेस करेगी महाकाल मंदिर प्रशासक कार्यलय का घेराव

Jansamvad Express Digital

Indore Water Crisis: कांग्रेस का हल्लाबोल, सरकार को उग्र आंदोलन की चेतावनी

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अटल उद्यान मे किया गया सामूहिक योग

Leave a Comment