Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking NewsUncategorizedइंदौरइंदौर संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

Indore Water Crisis: कांग्रेस का हल्लाबोल, सरकार को उग्र आंदोलन की चेतावनी

इंदौर | | लगातार गहराते जल संकट को लेकर मंगलवार को कांग्रेस ने राजबाड़ा पर बड़ा धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में कांग्रेस के कई नेता, कार्यकर्ता, महिलाएं और अलग-अलग क्षेत्रों से पहुंचे रहवासी शामिल हुए। राजबाड़ा “पानी दो”, “महापौर इस्तीफा दो” और “महापौर मुर्दाबाद” के नारों से गूंज उठा।प्रदर्शन को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। वहीं राजबाड़ा और आसपास की इमारतों की छतों से भी पुलिस निगरानी करती रही।शहर में गहराते पेयजल संकट और बूंद-बूंद पानी के लिए तरसती जनता की समस्या को लेकर इंदौर जिला कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार को भाजपा सरकार और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शहर के प्रमुख चौराहे पर धरना प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।     

3-4 दिन में एक बार पानी, टैंकरों पर निर्भर जनता

स्थानीय लोगों का आरोप है कि जल प्रदाय का कोई निश्चित समय नहीं है। कई वार्डों और कॉलोनियों में तीन से चार दिनों में सिर्फ एक बार पानी मिल रहा है, वह भी बेहद कम दबाव के साथ। पानी के टैंकर आते ही सड़कों पर मटकियों और बाल्टियों की लंबी कतारें लग जाती हैं। कई इलाकों में नलों से मटमैला और बदबूदार पानी आने से बीमारियां फैलने का डर है। निगम की विफलता के कारण गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को महंगे दामों पर निजी टैंकर खरीदने पड़ रहे हैं।

“सरकार बुनियादी सुविधाएं देने में विफल” – जीतू पटवारी

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा, “भाजपा सरकार जनता को बुनियादी सुविधाएं, यहां तक कि पीने का साफ पानी उपलब्ध कराने में भी पूरी तरह विफल साबित हुई है। इंदौर जैसे महानगर में पानी के लिए हाहाकार मचना शर्मनाक है।

“दिग्गज नेताओं ने मटके लेकर किया प्रदर्शन

धरना प्रदर्शन में पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, बाला बच्चन, एआईसीसी सचिव सत्यनारायण पटेल, शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे, ग्रामीण अध्यक्ष विपिन वानखेड़े और महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रीना बौरासी सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मटके लेकर पहुंचे।

कांग्रेस की चेतावनी 

सड़क पर उतरेंगेकांग्रेस नेताओं ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि शहरवासियों को जल्द नियमित और पर्याप्त पेयजल की आपूर्ति शुरू नहीं की गई, तो आने वाले दिनों में कांग्रेस सड़क पर उतरकर बड़ा जनआंदोलन करेगी। इसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।क्या है स्थिति: इंदौर के कई वार्डों में पेयजल संकट से हालात बदतर हो चुके हैं। जनता टैंकरों पर निर्भर है और नलों से गंदा पानी आने की शिकायतें लगातार बढ़ रही हैं।

निगम मुख्यालय पर मटके फोड़े

राजबाड़ा पर प्रदर्शन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता नगर निगम कार्यालय की ओर बढ़े। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के पहुंचने से पहले ही नगर निगम कार्यालय के बाहर भारी पुलिस बल तैनात कर मुख्य गेट बंद कर दिया गया था। गेट बंद देख कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया। इस दौरान पुलिस और कांग्रेसियों के बीच धक्का-मुक्की और जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर निगम के बाहर कई मटके फोड़े और एक मटका बैरिकेड्स के पार नगर निगम गेट की ओर फेंक दिया। धरना-प्रदर्शन के चलते पुलिस ने खजुरी बाजार की ओर से आने वाले ट्रैफिक को गली मार्ग की तरफ डायवर्ट कर दिया था। प्रदर्शन के दौरान लगातार अलग-अलग क्षेत्रों से लोग समर्थन देने पहुंचते रहे। कांग्रेस नेताओं का कहना था कि यदि जल संकट का स्थायी समाधान नहीं हुआ तो आगे और बड़ा आंदोलन किया जाएगा। हालांकि बाद में प्रशासन और नगर निगम अधिकारियों द्वारा मांगों पर कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद प्रदर्शन समाप्त कर दिया गया।

Related posts

Which Casino Biz Equal The Near Popular — Northern America Get Started

cradmin

‘दु:ख होता है… … ऐसी सरकार का समर्थन कर रहा हूं’, चिराग पासवान का नीतीश सरकार पर हमला

jansamvadexpress

उज्जैन के नवागत एसपी के आगमन से पहले सोशल मीडिया पर शुरू हुआ ट्रोल , कांग्रेस नेताओ ने एसपी के भाजपा नेताओ के साथ फोटो किये वायरल

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token