Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

एमपी में विधानसभा का मानसून सत्र शुरू : पहले दिन हाथों में तख्तियां और गिरगिट के खिलौने लेकर पहुंचे कांग्रेस विधायक

भोपाल ||  सोमवार से एमपी  विधानसभा के मानसून सत्र की शुरुवात हो गई है सत्र के  पहले ही दिन कांग्रेस विधायक हाथों में तख्तियां और गिरगिट के खिलौने लेकर पहुंचे। गांधी प्रतिमा के सामने नारेबाजी की। कांग्रेस विधायकों का कहना था कि सरकार अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) को 27 फीसदी आरक्षण नहीं देना चाहती। वह बार-बार गिरगिट की तरह रंग बदल रही है।

सदन के अंदर सत्र की कार्यवाही शुरू होने के बाद विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने पूर्व विधायक राजा सुरेंद्र बहादुर सिंह, रघुनाथ चौधरी, शंकर लाल मुन्नाखेड़ी, सरदार सुखदेव सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास, गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय कुमार रुपाणी, फिल्म अभिनेता मनोज कुमार, लोक कलाकार रामसहाय पांडे को श्रद्धांजलि दी।पहलगाम आतंकी हमले और अहमदाबाद एयर इंडिया विमान हादसे के मृतकों को श्रद्धांजलि के बाद सदन की कार्यवाही मंगलवार तक के लिए स्थगित कर दी गई।

 

Related posts

दिल्ली सरकार ने किया रामलीला का आयोजन , मुख्यमंत्री केजरीवाल भी देखने पहुचे

सऊदी अरब , क़तर सहित तीन मुस्लिम देशों का दौरा करने जा रहे ट्रंप: दौरे को लेकर क्या बोले ट्रंप

Jansamvad Express Digital

भारत पहुंचे बिल गेट्स, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री से की मुलाकात

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment