Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराजनीतिराज्य

कांग्रेस परिवार के साथ गद्दारी करने वाले सिंधिया को कांग्रेस के इर्द गिर्द भटकने भी नही देंगे -प्रेमचंद्र गुड्डू पूर्व सांसद

उज्जैन | उज्जैन आलोट संसदीय सीट से कांग्रेस के सांसद रहे प्रेमचंद्र गुड्डू की उजैन में सक्रियता ने राजनेतिक गलियारों में हलचल मचा दी है, पूर्व सांसद गुड्डू के उज्जैन में आने से कही ना कही कांग्रेस को आक्सीजन मिलेगी , उनके काम और राजनीति करने के अंदाज के चलते पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने उज्जैन संसदीय क्षेत्र में आने वाली विधानसभा  सीटो को मजबूत करने की जिम्मेदारी दी है , जिसके चलते एक बाद फिर गुड्डू ने उज्जैन की राजनीति में अपना जलवा दिखाना शुरू कर दिया है , शनिवार को भी पूर्व सांसद गुड्डू ने एक निजी होटल मेंप्रेस वार्ता ली जहा एक पत्रकार ने सवाल किया की आप उज्जैन में फिर सक्रीय हो गए है , उक्त सवाल पर कांग्रेस नेता गुड्डू ने कहा की उज्जैन लोकसभा सीट से सांसद रहने के चलते और लोकसभा क्षेत्र की ही विधानसभा सीट से विधायक रहा हूँ इस लिए यह से अलग ही लगाव है और पार्टी ने जिम्मेदारी है इस लिए एक कार्यकर्त्ता होने के नाते पार्टी को मजबूत करने का काम कर रहा हु |
प्रेस वार्ता के दोरान गुड्डू ने कहा की कमलनाथ की मजबूत सरकार को गिरा कर भाजपा की झोली में जाने वाले और कांग्रेस परिवार को धोका देने वाले  गद्दार ज्योतिरादित्य सिंधिया की कांग्रेस में वापसी की कोई संभावना नहीं है, उन्होंने कांग्रेस की सरकार गिराई थी। कार्यकर्ताओं को दबाया था, इसीलिए सिंधिया की कांग्रेस में किसी भी तरीके से वापसी नहीं हो सकती। अगर वे कांग्रेस में आने की सोचते हैं तो हम खुद उनका पुरजोर विरोध करेंगे। यह बात उज्जैन-आलोट संसदीय क्षेत्र के पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू ने मिडिया से चर्चा के दोरान कही |
इधर आगामी विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों के चयन और टिकिट वितरण को लेकर गुड्डू ने कहा की  विधानसभा चुनाव में टिकट वितरण को लेकर  कमलनाथ जी ने स्पष्ट रूप से कहा है कि जो अन्य पार्टी से कांग्रेस पार्टी में शामिल होंगे, उनकी बजाय पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को ही इस बार टिकट दिया जाएगा। मैं कांग्रेस पार्टी को एकजुट और मजबूत बनाने का प्रयास कर रहा हूं, जिसका प्रतिफल ही है कि 19 जून 2023 को महिदपुर में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ आमसभा को संबोधित करने आने वाले हैं, जिसमें वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तक किए गए भ्रष्टाचार की पोल खोलेंगे और बीजेपी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को कांग्रेस में शामिल करवाएंगे।

Related posts

मुखबिर की सुचना पर पुलिस ने पकड़ी लाखो की शराब ,बिडला ग्राम पुलिस की कार्रवाई

Jansamvad Express Digital

खबरों में आज कहीं गर्मी-कहीं बारिश से हाल-बेहाल; पुणे पोर्श हादसे में खुलासा और SC में केजरीवाल की नई याचिका

भाजपा का आज बांग्ला बंद : ट्रेनी डाक्टर रेप मर्डर केस को लेकर छात्र आन्दोलन के समर्थन में उतरी भाजपा

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment