Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Uncategorizedअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

नहीं रहे पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह : दिल्ली के एम्स में ली आखरी सांस

नई दिल्ली || देश के  पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस नेता मनमोहन सिंह का निधन हो गया , आज गुरुवार को उनकी  तबीयत बिगड़ने पर दिल्ली एम्स के आपातकालीन विभाग में भर्ती कराया गया था । हालांकि एम्स प्रशासन अभी कुछ भी स्पष्ट रूप से नहीं कह रहा है। लेकिन इमरजेंसी विभाग के एक डॉक्टर का कहना है कि उन्हें अलर्ट मोड पर रहने के लिए कहा गया है। उधर, सूत्रों ने बताया कि गुरुवार शाम अनाचक उनकी तबीयत खराब हो गई जिसके बाद अस्पताल में उन्होंने अंतिम साँस ली ।

AIIMS ने की निधन की पुष्टि

92 वर्षीय पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह एक अर्थ शास्त्री होने के साथ साथ देश के दो बार के प्रधानमंत्री भी रहे है वह कांग्रेस वरिष्ठ नेता थे  है।

मनमोहन सिंह एक भारतीय अर्थशास्त्री, शिक्षाविद और राजनीतिज्ञ हैं, जिन्होंने लगातार दो कार्यकालों (2004-09 और 2009-14) के लिए भारत के प्रधान मंत्री के रूप में कार्य किया। सिंह ने विभिन्न संगठनों में प्रमुख पदों पर कार्य किया और अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत करने से पहले ही अपने काम के लिए कई सम्मान प्राप्त किए।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने ट्विट कर जताया दुःख

सलमान खुर्शीद ने भी निधन की जानकारी की पोस्ट

रोबर्ड वाड्रा ने सोशल मीडिया पर दी निधन की जानकारी

कांग्रेस सांसद प्रियंका गाँधी वाड्रा के पति रोबर्ट वाड्रा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफोर्म एक्स पर पूर्व प्रधानमंत्री के निधन की खबर को पोस्ट कर दुःख व्यक्त किया , हालाकि कुछ देर के बाद उनके द्वारा उक्त पोस्ट को हटा भी लिया गया |

बेलगारी से दिल्ली रवाना राहुल और खरगे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकाजुर्गन खरगे और सांसद राहुल गाँधी  कर्नाटक के बेलगावी मेंचल रहे कांग्रेस के अधिवेशन को अधुरा छोड़ बेलगारी  से दिल्ली के लिए लौट रहे हैं। प्रियंका गांधी वाड्रा एम्स दिल्ली पहुंच गई हैं। कुछ देर में सोनिया गांधी  भी पहुंचेंगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया दुःख

पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने सोशल पेज पर लिखा भारत अपने सबसे प्रतिष्ठित नेताओं में से एक डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन पर शोक मनाता है। साधारण परिवार से उठकर वह एक प्रतिष्ठित अर्थशास्त्री बने। उन्होंने वित्त मंत्री सहित विभिन्न सरकारी पदों पर कार्य किया और वर्षों तक हमारी आर्थिक नीति पर एक मजबूत छाप छोड़ी। संसद में उनका हस्तक्षेप भी व्यावहारिक था। हमारे प्रधान मंत्री के रूप में, उन्होंने लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए व्यापक प्रयास किये।

 

 

कांग्रेस सांसद प्रियंका गाँधी ने  की पोस्ट

वायनाड से कांग्रेस सांसद प्रियंका गाँधी वाड्रा ने लिखा सरदार मनमोहन सिंह जी ने जो सम्मान दिया, वैसा राजनीति में कम ही लोग प्रेरित करते हैं।

उनकी ईमानदारी हमारे लिए हमेशा प्रेरणा बनी रहेगी और वह हमेशा उन लोगों के बीच खड़े रहेंगे जो वास्तव में इस देश से प्यार करते हैं, एक ऐसे व्यक्ति के रूप में जो अपने विरोधियों द्वारा अनुचित और गहरे व्यक्तिगत हमलों के बावजूद देश की सेवा करने की अपनी प्रतिबद्धता पर दृढ़ रहे।

वह अंत तक वास्तव में समतावादी, बुद्धिमान, दृढ़ इच्छाशक्ति वाले और साहसी थे। राजनीति की कठिन दुनिया में एक अद्वितीय प्रतिष्ठित और सज्जन व्यक्ति।

 

Related posts

महाकाल लोक में बने फ़ूड झोन प्रसादम का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण

Jansamvad Express Digital

WWE में रेसलर सांगा उर्फ़ सोरव गुर्जर ने किये महाकाल दर्शन

Jansamvad Express Digital

उज्जैन के छात्र जयसिंह राठौर से मिलेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, 28 अगस्त को राष्ट्रपति भवन में कार्यक्रम

Leave a Comment