Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

नेपाल: अंतरिम PM सुशीला कार्की और केपी शर्मा ओली के बीच हुई वार्ता

नई दिल्ली || अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर रह रहे चार अंतरिक्षयात्रियों की तय समय से एक महीने पहले ही वापसी होने वाली है। नासा के अनुसार, उनकी वापसी मेडिकल समस्या के बाद हो रही है।

नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की और पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के बीच लंबी वार्ता हुई। तीन घंटे से अधिक समय तक चली वार्ता में आगामी पांच मार्च को होने वाले चुनाव पर चर्चा हुई। वार्ता के दौरान केपी शर्मा ओली ने आश्वासन दिया कि उनकी नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी चुनाव में कोई बाधा उत्पन्न नहीं करेगी। ओली ने पार्टी की ओर से चुनाव में भाग लेने और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा में उतरने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

हालांकि उन्होंने चुनावी तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताई। जिस पर अंतरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने आश्वस्त किया कि सरकार ने सभी आवश्यक प्रबंध कर लिए हैं और नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी से आत्मविश्वास के साथ चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने का आग्रह किया।

‘जेन-जी आंदोलन’ के बाद ओली सत्ता से बाहर हुए थे और 12 सितंबर को सुशीला कार्की अंतरिम प्रधानमंत्री बनी थीं। इसके बाद दोनों नेताओं के बीच लंबे समय तक सीधा संवाद नहीं हो पाया था।  हालांकि सुशीला कार्की ने पद संभालने के दो महीने बाद विभिन्न राजनीतिक दलों से बातचीत शुरू की थी, लेकिन ओली के साथ यह उनकी पहली वन टूव वन वार्ता थी।

Related posts

उत्तर प्रदेश की एसडीएम ज्योति मोर्या के मामले के बाद अब मध्यप्रदेश के देवास में पति निकला बेवफा

Jansamvad Express Digital

MP News: Dubai में CM Mohan Yadav की 8 बड़े ग्रुप से डील, Powarkheda बनेगा Logistics Hub

Jansamvad Express Digital

रमजान में देव दर्शन करने आई BJP नेता नाजिया इलाही, बोलीं- ‘रमजान में पहले राम का नाम, फिर अजान…’

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment