Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking NewsUncategorizedअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

बून्द बून्द को तरसेगा पाकिस्तान : भारत ने एक और नदी का पानी रोका

India-Pakistan Tension: भारत ने सिंधु जल समझौते को सस्पेंड करने के बाद पाकिस्तान के खिलाफ एक और एक्शन लिया है. अब भारत ने बगलिहार बांध के जरिए चिनाब नदी का पानी रोक दिया है. इसी तरह झेलम नदी पर बने किशनगंगा बांध को लेकर भी कड़ा कदम उठाने की योजना बना रहा है. एक सूत्र ने बताया कि जम्मू के रामबन में बगलिहार जलविद्युत बांध और उत्तरी कश्मीर में किशनगंगा जलविद्युत बांध भारत को पानी छोड़ने के समय को विनियमित करने की क्षमता है.

भारत ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमले के बाद दशकों पुरानी संधि को निलंबित करने का निर्णय लिया. इस हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी जिनमें अधिकतर पर्यटक थे. विश्व बैंक की मध्यस्थता से की गई सिंधु जल संधि ने 1960 से भारत और पाकिस्तान के बीच सिंधु नदी और उसकी सहायक नदियों के उपयोग को नियंत्रित किया है.

उधर एयर चीफ मार्शल अमरप्रीत सिंह ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास 7 लोक कल्याण मार्ग पर मुलाकात की। सूत्रों के मुताबिक PM और एयरचीफ मार्शल के बीच पहलगाम हमले को लेकर बातचीत हुई।

पहलगाम आतंकी हमले (22 अप्रैल) को 12 दिन हो चुके हैं। पाकिस्तान से तनाव के बीच PM मोदी लगातार सेना प्रमुखों के साथ मीटिंग कर रहे हैं, शनिवार को उन्होंने नेवी चीफ के साथ मीटिंग की थी।

वहीं, पंजाब की अमृतसर पुलिस ने रविवार को 2 जासूसों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कहा कि दोनों सैन्य छावनी और एयरफोर्स बेस की इन्फॉर्मेशन और फोटोज विदेश भेज रहे थे। ये दोनों पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के ऑपरेटिव हैं।

Related posts

अली खामेनेई के बेटे नहीं होंगे ईरान के सर्वोच्च नेता- ट्रंप

Jansamvad Express Digital

भारत में बिना वैध पासपोर्ट घुसने पर 5 साल जेल:लोकसभा में इमिग्रेशन बिल पेश

मुख्यमंत्री मोहन यादव के गृह नगर से लेकर राजधानी तक कुत्तो का आतंक , भोपाल में 13 दिन दो बच्चो की मौत , पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने लिखा पत्र

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment