Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsउज्जैन संभागदेवासधर्ममध्यप्रदेशराज्य

बोहरा समाज ने मनाई ईद ,नगर के सभी वर्ग के लोगों ने दी बोहरा समाज के लोगों को ईद की बधाई

भौरासा – एक माह तक अल्लाह की इबादत के बाद आज बोहरा समाज के पवित्र माह रमजान का समापन ईद की मुबारक त्योहार के साथ हो गया इस दौरान सुबह बोहरा समाज की मस्जिद में ईद की नमाज़ पड़ी गई जिसके बाद समाज जनों ने एक दूसरे को गले मिलकर ईद की बधाई व मुबारकबाद दी और शीर खुरमैं से एक दूसरे का मुंह मीठा करवाया गया बोहरा समाज में आज सुबह से ही ईद को लेकर उत्सवी  माहौल नजर आ रहा था समाज जनों ने एक सप्ताह पूर्व से ही ईद की तैयारी शुरू कर दी थी यही कारण था कि आज नमाज के बाद ईद मिलन का दौर शुरू हुआ और इस त्यौहार को बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया बताया जाता है कि ईद की नमाज के बाद बोहरा समाज के लोगों ने देश में अमन चेन शांति को लेकर दुआ मांगी गई इस अवसर पर नगर के लोगो द्वारा एकत्रित होकर इनका अभिवादन किया जिसमे विशेष रूप से भौरासा नगर परिषद अध्यक्ष संजय जोशी, उपाध्यक्ष जय सिंह ठाकुर, पार्षद सचिन यादव, भौरासा प्रेस क्लब अध्यक्ष मनोज शुक्ला, अभय नागर , प्रवीण ठाकुर ने बोहरा समाज के हाजी असगर भाई बौहरा के निवास पर पहुंचकर साफा बांधकर ,पुष्पमाला पहनाकर, मिठाई खिलाकर ईद की बधाई एवं शुभकामना दी गई इस अवसर पर कुतुबुद्दीन भाई कुक्षी वाला, शेख अली असगर भाई, काईद जोहर भाई बुरहानुद्दीन, भाई (ताहेरी)हैदर, भाई पीपलरावां, बुरहानुद्दीन भाई, हुसैन भाई, मेडिकल जैनुद्दीनभाई, अब्दुल कादिर, जूज़र भाई पीपलरावां आदि बौहरा समाज के लोग मौजूद रहे ।

Related posts

यूरोपीय संघ की अध्यक्ष ने भारत के साथ FTA को बताया मदर ऑफ ऑल डील्स

Jansamvad Express Digital

शहीद पार्क मटकी फोड़ कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम: रात 1 बजे तक शहर के अलग अलग कार्यक्रम में हुए शामिल

Jansamvad Express Digital

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में बस और टेंकर की भीषण भिडंत: 14 पुरुष ,2 महिला, 2 बच्चो सहिव 18 की मौत

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment