Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Uncategorizedअंतरराष्ट्रीयउज्जैनउज्जैन संभागधर्ममध्यप्रदेशराजनीतिराष्ट्रीय

महाकाल का प्रसाद जाएगा नेपाल : मुख्यमंत्री डॉ यादव आज दिखाएँगे हरीझंडी

उज्जैन ||  विश्व प्रसिद्द महाकालेश्वर मंदिर का प्रसाद देश भर के भक्तो के हाथ लगने जा रहा है , अयोध्या में राम मंदिर के शुभारम्भ के दौरान मंदिर से लड्डू प्रसाद अयोध्या भेजा गया था अब एक बार फिर महाकाल मंदिर से 1 लाख 11 हजार 111 पैकेट के लड्डू प्रसाद गुरुवार को कंटेनर से अयोध्या के लिए रवाना होने जा रहे है  जिसके बाद अयोध्या से यह लड्डू प्रसाद मिथिला नेपाल पहुंचाया जाएगा। कंटेनर को सीएम डॉ. मोहन यादव हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। दरअसल 09 दिसंबर को नेपाल में भगवान राम और माता सीता के विवाह समारोह का आयोजन किया जाएगा और यह प्रसाद 26 नवंबर को जनकपुर के लिए राम बारात के साथ जाएगा। राम बारात बिहार होकर नेपाल 3 दिसंबर को पहुंचेगी। जहां 9 दिसंबर को माता सीता और भगवान श्री राम का विवाह होगा।

इसके पहले भी जनवरी में अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में श्री महाकालेश्वर मंदिर से करीब पांच लाख लड्डू प्रसाद कंटेनर से पहुंचाया गया था।

मुख्यमंत्री नानाखेड़ा महाम्रत्युन्जय द्वार से कंटेनर को दिखाएँगे हरी झंडी 

लड्डू प्रसाद के कंटेनर को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को इंदौर रोड स्थित महामृत्युंजय द्वार से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। मंदिर समिति के लड्डू प्रसाद इकाई के प्रभारी डॉ. पियूष त्रिपाठी ने बताया-प्रसाद यूनिट में बुधवार को लड्डू प्रसाद तैयार करने के बाद एक-एक लड्डू प्रसाद के पैकेट तैयार कर बड़े बॉक्स में पैक हो चुके हैं। बुधवार को देर रात्रि में कंटेनर में प्रसाद लोड कर कंटेनर की फूलों से साज-सज्जा की जाएगी। गुरुवार को सीएम डॉ. मोहन यादव हरी झंडी दिखाकर प्रसाद के कंटेनर को अयोध्या के लिए रवाना करेंगे।

Related posts

उज्जैन पहुंची FEMINA MISS INDIA 2024 निकिता पोरवाल : शाम 5 बजे टावर चोक से करेंगी रोड शो

विक्रमोत्‍सव 2023-आदि विक्रमादित्‍य ने दर्शकों को दिखायी रहस्‍यमयी दुनिया

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment