Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

महाराष्ट्र में आज नाम वापसी का दिन : 06 बड़े दल इस बार चुनाव मैदान में

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को नामांकन वापसी का आखिरी दिन है। ऐसे में महाविकास अघाड़ी और महायुति के पास अपने-अपने बागी उम्मीदवारों को मनाने के लिए कुछ ही समय बचा है।

दोनों ही गठबंधनों के दल अपने ऐसे बागी उम्मीदवारों को मनाने में जुटे हुए हैं, जो जीत-हार का समीकरण बदल सकते हैं।

मुंबई के बोरीवली से भाजपा के बागी उम्मीदवार गोपाल शेट्टी ने भले ही उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की, लेकिन अभी तक उन्होंने पर्चा वापस नहीं लिया है।

वहीं, शिवसेना (शिंदे) विधायक सदा सरवणकर ने माहिम सीट से महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) अध्यक्ष राज ठाकरे के बेटे के खिलाफ नामांकन वापसी की शर्त रखी है। मनसे ने 25 सीट पर अपने उम्मीवार उतारे हैं।

शिवसेना और NCP में बगावत के चलते इस बार 6 बड़े दल मैदान में हैं। यही कारण है कि बागी भी ज्यादा हैं। प्रदेश की लगभग हर सीट पर बागी हैं। इस बार 7,995 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है।

Related posts

टैरिफ किंग डोनाल्ड ट्रंप का एक और बड़ा धमाका, कहा- जल्द ही दवाओं पर भी लगाएंगे भारी भरकम शुल्क

Jansamvad Express Digital

छतीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदत्त साय लेंगे शपथ , प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्री होंगे शामिल

Jansamvad Express Digital

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment