Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

मिजोरम में 03 दिसंबर को नहीं होगी मतगणना , इसाई समाज की मांग पर 04 दिसंबर को की जाएगी मतगणना

Election 2023 ||  मिजोरम में अब 3 दिसंबर की जगह 4 दिसंबर को मतगणना होगी। शुक्रवार यानी 1 दिसंबर को चुनाव आयोग ने यह जानकारी दी। राज्य की 40 सीटों पर 7 नवंबर को वोटिंग हुई थी, काउंटिंग 3 दिसंबर यानी रविवार को होनी थी। जिसके विरोध में एनजीओ कॉर्डिनेशन कमेटी (NGOCC), सेंट्रल यंग मिजो एसोसिएशन (CYMA) और मिजो जिरलाई पॉल (MZP) जैसे संगठन प्रदर्शन कर रहे थे।

दरअसल, मिजोरम में बड़ी संख्या में क्रिश्चियन समुदाय के लोग रहते हैं। रविवार ईसाइयों के लिए पवित्र दिन है, और ईसाई समुदाय कई धार्मिक कार्यक्रम करता है। काउंटिंग के कारण इनमें बदलाव करना पड़ेगा, इसलिए मांग की जा रही थी कि इस दिन राज्य में वोट काउंटिंग न कराई जाए। राज्य की कुल आबादी करीब 11 लाख इनमें से 9.56 लाख ईसाई हैं।

Related posts

सीबीआरआई (सेंट्रल बिल्डिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट) की एक्सपर्ट टीम ने की महाकाल मंदिर क्षेत्र निर्माण की जाँच

jansamvadexpress

iran vs israel: भारत ने अपने नागरिकों से तेहरान छोड़ने को कहा:दूतावास से जल्द संपर्क करने की सलाह

jansamvadexpress

किसान आन्दोलन को लेकर किसान नेता और सरकार के बीच चोथे दौर की बैठक हुई , सरकार ने 4 फसलो पर MSP की बात कही किसानो ने कहा सोच कर बताएँगे

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token