Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

”मैं हूँ अभिमन्यु” अभियान के तहत् महिलाए और बच्चो को किया जा रहा जागरूक

 ▪️”मैं हूँ अभिमन्यु” अभियान के तहत् महिला पुलिस अधिकारियों द्वारा महिलाओं एवम् बच्चों को किया जा रहा जागरूक।
  1. ▪️जिले के सभी धार्मिक स्थलों में सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम व पुलिस बल तैनात।
  2. ▪️ज़िले के सभी धार्मिक स्थलों को रात्रि गश्त, प्रभात गश्त, डे पेट्रोलिंग में चेक कर मैं हूँ अभिमन्यु जन जागरूक अभियान के तहत लगाए जा रहे पोस्टर/बैनर व सेल्फ़ी पॉइंट।

 

उज्जैन | मध्यप्रदेश  पुलिस मुख्यालय के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक उज्जैन प्रदीप शर्मा के  द्वारा “मैं हूँ अभिमन्यु” अभियान के तहत समाज में लैंगिक समानता, रूढ़िवादिता एवं कुप्रथा, महिला के प्रति सम्मान, महिला संबंधी अपराधों के प्रति जाग्रत करना एवं सायबर से होने वाले अपराधों के बारे में ज़िले के सभी स्कूल, कोचिंग संस्थान, व धार्मिक स्थलों पर जाकर जन जागरूक करने हेतु निर्देशित किया गया हैं।

नवरात्रि पर्व में जिले में शांति एवं सुरक्षा की दृष्टि से उज्जैन पुलिस द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। ज़िले के सभी मंदिरों एवं आयोजन स्थलों में भारी मात्रा में पुलिस बल को तैनात किया गया हैं। थाना मोबाइल, अतिरिक्त मोबाइल, निर्भया मोबाइल भ्रमण पर है।

रात्रि गश्त, प्रभात गश्त, डे पेट्रोलिंग में मोबाइल पार्टी पुलिस निरंतर भ्रमण कर रही है। जिले के समस्त अनुविभागीय पुलिस अधिकारी द्वारा क्षेत्र अंतर्गत सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया जा रहा है। साथ ही साथ मैं हूँ अभिमन्यु अभियान के तहत पोस्टर,बैनर, सेल्फ़ी पॉइंट लगाकर पुलिस जन जागरूक कर रही हैं।

महिला पुलिस अधिकारियों द्वारा नगरीय व ग्रामीण कोचिंग संस्थान, स्कूल, पार्क, नुक्कड़, धार्मिक स्थल व चौपाल लगाकर महिलाओं व बच्चों से वार्ता कर “मैं हूं अभिमन्यु” अभियान के तहत जागरूक किया जा रहा है। व टेम्पलेट वितरित कर पुलिस हेल्प लाइन नंबर की जानकारी भी बताई जा रही है।

मैं हूँ अभिमन्यु अभियान के साथ साथ साइबर संबंधी होने वाले अपराधों व बचाव संबंधी सावधनियों के बारे में भी जन जागरूक किया जा रहा हैं।

नागदा थाना प्रभारी ने भी अभियान के तहत बच्चों को किया जागरूक

थाना नागदा के शासकीय कन्या शाला में उपनिरीक्षक योग्यता उपाध्याय , एस आई हर्षिता  आरक्षक पूजा एवं  ट्रैफिक आरक्षक नीरज द्वारा अभिमन्यु अभियान के तहत महिला सुरक्षा साइबर अपराध ट्रैफिक से संबंधित नियम के संबंध में जानकारी दी गई तथा बालिकाओं द्वारा नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति दी गई |

बालिकाओं को अभिमन्यु के सॉन्ग पर रोचक तरीके से कार्यक्रम में इंवॉल्व किया गया बालिकाओं की संख्या लगभग 150 रही होगी सभी बालिकाओं को कार्यक्रम में सम्मिलित कर सारी हेल्पलाइन नंबर तथा डायल हंड्रेड तथा किसी भी शिकायत को कैसे की जाए उसके संबंध मेंजानकारी दी गई|

Related posts

उत्तर भारत समेत कई राज्यों में शीत लहर का कहर, जनजीवन प्रभावित

jansamvadexpress

24 डिपार्टमेंटल पार्लियामेंट्री स्टैंडिंग कमेटी का गठन : भाजपा 11 ,कांग्रेस 4 ,TMC 2 और सपा 1 कमेटी की अध्यक्षता करेगी , छोटे दलों को भी मिली अध्यक्षता

jansamvadexpress

महाकाल मंदिर परिसर में हुआ होलिका दहन , देश में सबसे पहले महाकाल मंदिर में मनाई गई होली

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token