Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking NewsUncategorizedअंतरराष्ट्रीयमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

रविशंकर शुक्ल ने जिस विकास यात्रा की शुरुआत की, वह आज और मजबूत होती जा रही-डॉ मोहन यादव

भोपाल || विधानसभा में आज मध्यप्रदेश के पहले मुख्यमंत्री पंडित रविशंकर शुक्ल को स्मरण कर उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर समेत मोहन सरकार के मंत्रियों और विधायकों ने इस दौरान स्वर्गीय शुक्ल को याद किया और प्रदेश के विकास में उनके योगदान की चर्चा की। विधानसभा में यह नवाचार इसी महीने से शुरू हुआ है।इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश के गठन के साथ पहले मुख्यमंत्री के रूप में सेवा देने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय रविशंकर शुक्ल ने जिस तरह से आधारभूत तरीके से काम किया और प्रदेश के विकास की नींव रखी। इसके बाद ही प्रदेश के विकास की राह और मजबूत होती जा रही है और विकास यात्रा जारी है।विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री रविशंकर शुक्ल की जयंती पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने पुष्पांजलि अर्पित की।

विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री रविशंकर शुक्ल की जयंती पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने पुष्पांजलि अर्पित की।

वरिष्ठ नेता स्वर्गीय रविशंकर शुक्ल की विकास यात्रा आगे बढ़ रही

सीएम यादव ने कहा कि प्रदेश के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री को स्मरण किए जाने का फैसला विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने लिया है। इसके लिए उन्हें बधाई देते हैं क्योंकि उन्होंने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर यह निर्णय लिया है। ऐसे लोगों को स्मरण करना अच्छा नवाचार है जिन्होंने प्रदेश के विकास यात्रा में अपना सहयोग दिया है। कांग्रेस चाहती तो यह कदम पहले उठा लेती पर अब वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष ने अच्छा फैसला किया है।

इस मौके पर मंत्री विश्वास सारंग, कृष्णा गौर, विधायक रीति पाठक, अनिरुद्ध माधव मारू, भगवान दास सबनानी, विधानसभा के प्रमुख सचिव एपी सिंह समेत अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। गौरतलब है कि विधानसभा अध्यक्ष तोमर ने तय किया है कि विधानसभा में प्रदेश के विकास में योगदान देने वाले मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्षों की जयंती पर उन्हें याद किया जाएगा।

Related posts

बदनवार के हिमालिया किड्स स्कूल में आयोजित फ़ैशन शो

Jansamvad Express Digital

फिर ट्रम्प ने भारत-पाक युद्ध पर दिया बयान : युद्ध में 5 जेट गिराए गए थे,किस देश के गिरे ये साफ नहीं

Jansamvad Express Digital

मिठाई के पैकेट में देते थे कर्मचारी अधिकारियो को पैसे : महाकाल मदिर में कर्मचारी ही दोषी या प्रशासक भी

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment