Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsउज्जैन संभागखेलदेवासमध्यप्रदेशराज्य

रात्रि कालीन छह दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ समापन ,हनुमंत निपानिया उज्जैन व करनावद के बीच हुआ फाइनल मुकाबला

भौरासा निप्र – नगर भौरासा में चल  रहे छह दिवसीय दिनांक 10 तारीख से 16 तारीख तक चलने वाली टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता प्रतिदिन शाम 6:00 बजे शुरू हो रही थी अंतिम दिन फाइनल मैच रात्रि 2:00 बजे चला l फाइनल मैच में मुख्य अतिथि नगर परिषद अध्यक्ष संजय जोशी व नगर परिषद उपाध्यक्ष जयसिंह राणा थे इस क्रिकेट प्रतियोगिता में लगभग 32 टीमों ने भाग लिया जिसमें देवास उज्जैन, इंदौर, शाजापुर, हाटपिपलिया, करनावद, डकाचिया इंदौर ,सोनकच्छ, टोंकखुर्द सहित आसपास ग्रामीण क्षेत्रों से कई टीमों ने भाग लिया यह प्रतियोगिता विल्सन बॉल से रखी गई थी जिसमें श्री भवरनाथ कप भौरासा की समिति द्वारा प्रथम पुरस्कार 1 लाख रुपए का व द्वितीय पुरस्कार नगर परिषद अध्यक्ष उपाध्यक्ष की ओर से 51 हजार रुपए का रखा गया था साथ ही एव मैन ऑफ द सीरीज 11 हजार रुपए और मैन ऑफ द मैच 5 हजार रुपए पार्षद प्रतिनिधि धर्मेंद्र ठाकुर की ओर से रखा गया था जिसमें आज फाइनल मैच में हनुमंत्या निपानिया उज्जैन व करनावद के बीच देर रात्रि तक मुकाबला चला वही पहले बैटिंग कर हनुमंत्या निपानिया उज्जैन में 8 ओवर में 108 रन का लक्ष्य रखा वही इसके पश्चात करनावद की टीम ने बेटिंग की और 8 ओवर में मात्र 70 रनों ही बना पाई  इस तरह से करनावद को उज्जैन की क्रिकेट टीम ने 38 रनों से हराकर जीत प्राप्त की जिसको लेकर हनुमंत्या निपानिया उज्जैन  क्रिकेट क्लब द्वारा जीत की खुशी में जश्न भी मनाया गया वही प्रथम विजेता टीम को शील्ड व प्रमाण पत्र मेडल प्रदान कर 1 लाख रुपये का पुरस्कार मुख्य अतिथि के हाथों दिया गया मुख्य अतिथि जोशी ने अपने उद्बोधन में कहा कि श्री भंवरनाथ क्लब भौरासा व नगर मे विधायक प्रतिनिधि राजेंद्र यादव के द्वारा


खेलों को प्रोत्साहन देने के लिए काफी अच्छा काम कर रही है इससे युवाओं को खेलों के प्रति जोड़ने का अच्छा कार्य किया जा रहा है जिसके लिए मैं आयोजन समिति को बहुत-बहुत बधाई देता हूं सभी खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य के लिए बाबा भवरनाथ से कामना करता हूं वहीं  सर्वप्रथम मुख्य अतिथि जोशी के द्वारा  दोनों टीम का ट्रास करवाकर दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय किया  गया मैच की कॉमेंट्री राजेंद्र आचार्य, शैलेंद्र ठाकुर, मनोज राठौर, लक्की बाबा के द्वारा की गई सभी मैचों में एंपायरशिप अशोक फतरोड, परवेज खान, युवराज ठाकुर, पवन जायसवाल के द्वारा की गई इस अवसर पर नगर के समस्त गणमान्य लोग मौजूद रहे

Related posts

भोपाल में BRTS को हटाने का निर्णय , मुख्यमंत्री ने नए प्लान का प्रजेंटेशन देखा

फिर हुआ छत्तीसगढ़ में नक्सली हमला, 11 पुलिसकर्मी शहीद

शिवरात्रि पर्व पर महाकालेश्वर मंदिर में भक्तो की भीड़ : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव पहुंचे सपत्नी दर्शन करने

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment