Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

लारेंस विश्नोई विडिओ कॉल मामले में 07 अधिकारी कर्मचारी सस्पेंड : 2 DSP से लेकर हेड कॉन्स्टेबल शामिल

चंडीगढ़ || मशहूर पंजाबी सिंगर सुद्धू मुसेवाला और पूर्व कांग्रेस नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी लेने वाले  गैंगस्टर लॉरेंस के जेल से इंटरव्यू मामले में सरकार ने आरोपी अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कड़ा  एक्शन लिया है। पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट के निर्देश पर गठित SIT ने 7 अधिकारियों और कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान कोताही व लापरवाही बरतने  का आरोपी माना। जिसके बाद सभी को सस्पेंड करने के आदेश जारी किए गए हैं।

ये आदेश राज्य के गृह विभाग के प्रमुख सचिव गुरकीरत कृपाल सिंह ने शुक्रवार देर शाम जारी किए हैं। जिन अधिकारियों-कर्मचारियों को सस्पेंड किया गया है, उनमें DSP से लेकर हेड कॉन्स्टेबल रैंक तक के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हैं।

इसमें डीएसपी गुरशेर सिंह (अमृतसर स्थित 9 बटालियन), डीएसपी समर वनीत, सब इंस्पेक्टर रीना (CIA खरड़ में तैनात), सब इंस्पेक्टर जगतपाल जंगू (एजीटीएफ में तैनात), सब इंस्पेक्टर शगनजीत सिंह (एजीटीएफ), ASI मुखत्यार सिंह और हेड कॉन्स्टेबल ओम प्रकाश शामिल है।

गैंगस्टर के 2 इंटरव्यू वायरल हुए थे। SIT की रिपोर्ट के मुताबिक पहला इंटरव्यू 3 व 4 सितंबर 2022 को हुआ है। लॉरेंस उस समय खरड़ CIA में रखा गया था। दूसरा इंटरव्यू राजस्थान की जयपुर स्थित सेंट्रल जेल में हुआ है।

Related posts

क्यों खेल रहे ट्रम्प टैरिफ कार्ड : भारत सहित कई देशो पर बार बार टैरिफ राजनीति

NEET UG 2026 Cancelled: नीट यूजी परीक्षा रद्द, 410 में से 120 सवाल हुए थे लीक; CBI करेगी जांच

Jansamvad Express Digital

केजरीवाल की चुनाव आयोग को चिट्ठी, AAP कार्यकर्ताओं से मारपीट का आरोप: सुरक्षा की मांग

Leave a Comment