Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsइंदौरइंदौर संभागमध्यप्रदेशराज्य

सिद्दू मुसवाला के फेंस होटल कारोबारी की मौत कई सवाल छोड़ गई ,आखिर क्यों मारी खुद को गोली

इंदौर |  मध्यप्रदेश के  इंदौर में  एक होटल संचालक ने खुद को गोली मर कर आत्महत्या कर ली |आत्महत्या के पीछे का कारण अभी स्पस्ट नहीं है लेकिन प्रथम द्रस्तिया        डिप्रेशन के चलते होटल संचालक ने सात पन्नों का नोट लिखकर जान दे दी। इस नोट में मां, भाई, परिवार और दोस्तों के लिये कई तरह के मैसेज लिखे हैं। दोस्तों ने बताया कि वह काफी यार बाज दोस्त था। एक दिन पहले उसने रील बनाकर लगाई थी। वीडियो के बैकग्राउंड में उसने ‘जिस गोली पर मेरा नाम लिखा हो उसे दुनिया की कोई ताकत नही रोक सकती’ वाला गाना बैकग्राउंड में डाला था।

हीरानगर के दीनदयाल नगर में अपनी मां और भाई के साथ रहने वाले आदित्य (30) पुत्र नंदकुमार शर्मा ने गुरुवार दोपहर देशी पिस्टल से गोली मारकर सुसाइड कर लिया। पिस्टल उसने 2016 में खरीदने की बात कही है। सुसाइड नोट में यह भी लिखा कि उसने पहले से तय किया था कि जब 30 साल का हो जाउंगा तो जान दे दूंगा। गुरुवार को जब आदित्य ने सुसाइड नोट लिखा तो इस बात का जिक्र भी किया कि आज उसके हाथ कांप रहे हैं।

मौत से पहले बनाई  थी रील

मृतक आदित्य होटल कारोबारी ने इंस्टाग्राम पर एक दिन पहले ही रील अपलोड की थी। जिसमें उसने एक ऑडियो लगाते हुए कहां कि जिस गोली पर मेरा नाम लिखा होगा, उसे दुनिया की कोई ताकत नहीं रोक सकती। ऐसा जीना भी क्या जीना है। इस रील में उसके साथ कांग्रेस के नेता ओर दोस्त भी दिखाई दे रहे हैं।

पांच होटलें शुरू की, कुछ दिन पहले खरीदी कार

आदित्य के दोस्तों ने बताया है वह काम के प्रति काफी ईमानदार था। जल्दी अमीर बनना चाहता था। उसने होटल की चेन शुरू की थी। इनमें से कुछ होटल किराये पर लेकर चला भी रहा था। उसे कुछ घाटा भी हुआ। लेकिन वह कहता था जल्द ही उबर जाएगा। उसने कुछ माह पहले ही नई कार भी खरीदी थी। वह दोस्तों को काफी महत्व देता था। इसके लिये उसकी परिवार के लोगों से कहासुनी भी होती थी। पुलिस के मुताबिक सुसाइड नोट में कुछ दोस्तों के नाम का जिक्र है। जिनसे आदित्य के तनाव की वजह को लेकर पूछताछ की जाएगी।

Related posts

लोकतंत्र का गला घोटा जा रहा – सोनिया गाँधी

jansamvadexpress

ईरान ने इजराइल पर सबसे बड़ा हमला किया:अमेरिकी ठिकानों पर बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं, गूगल-अमेजन ऑफिस भी निशाने पर

jansamvadexpress

महाकाल मंदिर के नजदीक महाराजवाडा की दीवार गिरने के मामले में अब तक पांच लोगो पर विभागीय कार्रवाही

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token