Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयइंदौरइंदौर संभागमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

सूरत के बाद अब इंदौर में कांग्रेस प्रत्याशी टूटा , इंदौर कांग्रेस प्रत्याशी ने नाम वापस लिया भाजपा में शामिल

इंदौर में लोकसभा चुनाव से 14 दिन पहले कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति बम ने नामांकन वापस ले लिया है। यानी वे अब चुनाव नहीं लड़ेंगे।

उन्होंने सोमवार को भाजपा महासचिव और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और विधायक रमेश मेंदोला के साथ कलेक्टर कार्यालय जाकर नामांकन वापस ले लिया। इंदौर में नाम वापसी का आज ही आखिरी दिन है।

कलेक्टर कार्यालय से नामांकन वापस लेने के बाद अक्षय भाजपा कार्यालय पहुंचे और पार्टी में शामिल हो गए। कैलाश विजयवर्गीय ने सोशल मीडिया पर लिखा- इंदौर से कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी अक्षय कांति बम का भाजपा में स्वागत है।

Related posts

बुर्का पहन कर घूम रहा था युवक शंका होने पर पुलिस ने पकड़ा: पूछताछ जारी

उत्तराखंड: विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग विजेताओं को राज्यपाल ने किया सम्मानित

भोपाल- मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महिला हॉकी टीम को दी बधाई

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment