Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsराजनीतिराष्ट्रीय

हरियाणा में सरकार बनाने से चुक गई कांग्रेस : भाजपा की हैट्रिक बनी

हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में 54 दिन की चुनावी कशमकश के नतीजे मंगलवार को आए। दोनों राज्यों में 90 विधानसभा सीटें हैं और बहुमत का आंकड़ा 46।

हरियाणा में भाजपा 48 सीटें जीतकर रिकॉर्ड तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। राज्य में अब तक किसी राजनीतिक दल ने लगातार 3 बार सरकार नहीं बनाई है।

जीत का सेहरा बंधा चुनाव से 200 दिन पहले मुख्यमंत्री बनाए गए नायब सिंह सैनी के सिर। चुनाव से पहले ही तय था कि पार्टी जीती तो अगले सीएम नायब ही होंगे। बताया जा रहा है कि उनका शपथ ग्रहण 12 अक्टूबर को विजय दशमी पर होगा। हरियाणा में भूपेंद्र हुड्डा की अगुआई में लड़ रही कांग्रेस 37 सीटें हासिल कर पाई।

जम्मू-कश्मीर में 10 साल बाद हुए चुनाव में जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस गठबंधन सरकार बनाने जा रहा है। 54 साल के उमर अब्दुल्ला सीएम होंगे। उनकी शपथ की तारीख अभी तय नहीं है।

कांग्रेस-NC गठबंधन ने 48 सीटें हासिल कीं। भाजपा 29 सीटों पर जीती। 15 साल पहले 2009 में भी कांग्रेस और NC गठबंधन की सरकार बनी थी। तब उमर 38 साल के थे और राज्य के सबसे युवा मुख्यमंत्री बने थे।

Related posts

बॉलीवुड डांस कोरियोग्राफर रेमो और टेरेंस पहुंचे महाकाल मंदिर :भस्म आरती में हुए शामिल

शिलांग पुलिस पहुंची इंदौर : सोनम के फ़्लैट की ली तलाशी , राजा के घर भी पहुंची

Jansamvad Express Digital

चोरी के आरोपी की पुलिस कस्टडी में हुई मौत , इंदौर से उज्जैन लाने के दोरान बिगड़ी थी तबियत

Leave a Comment