Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराष्ट्रीय

उज्जैन में विक्रम व्‍यापार मेला 2026 का हुआ शुभारंभ : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने व्यापार मेले का शुभारम्भ किया

उज्जैन, । ग्वालियर के बाद अब उज्जैन में व्यापार मेले का शुभारम्भ हो गया है लगातार तीसरे वर्ष शहर में व्यापार मेले का आयोजन होने जा रहा है रविवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर उज्जैन व्यापार मेला 2026 का दीप प्रज्जवलन और फीता खोलकर शुभारंभ किया।

उज्जैन व्यापार मेला के शुभारंभ पर सांसद अनिल फिरोजिया, महापौर मुकेश टटवाल, नगर निगम सभापति कलावती यादव, और अन्य प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सम्राट विक्रमादित्य की नगरी अवंतिका विकास के नए कीर्तिमान बना रही है। व्यापार ,व्यवसाय में बाबा श्री महाकाल की नगरी तेजी से प्रगति कर रही है । विक्रम व्यापार मेले का आयोजन तीसरी बार किया जा रहा है। व्यापार मेले से जिले और आस-पास के क्षेत्र में आर्थिक प्रगति हुई है।

उन्होंने कहा कि विक्रम व्यापार मेला वर्ष 2024 में 23,705 वाहनों की विक्री पर लगभग 122 करोड़ की छूट प्रदान की गई थी, वर्ष 2025 में 36,225 वाहनों की बिक्री पर 187 करोड़ की छूट प्रदान की गई थी। इस वर्ष नगर निगम को अभी तक 4 करोड़ 10 लाख की आय हो गई है। इस वर्ष विक्रम व्यापार मेले में फोर व्हीलर के 139 स्टाल,2 व्हीलर के 36 स्टाल,कार डेकोरेशन ,सांची ,बैंक्स के स्टाल और अन्य उत्पादों के स्टॉल्स भी लगाए गए है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उज्जैन अब व्यापारिक नगरी के रूप में स्थापित हो रहा है। उज्जैन के व्यापार मेले ने तीसरे साल भी मेले ने विकास और व्यापार के नए आयाम स्थापित किए हैं । इससे उज्जैन व्यापार मेले से प्रदेश के लोगों को वाहन कर से 50% छूट मिली है और लोगों ने बड़े उत्साह के साथ गाड़ियों को खरीदा है ।

इसके साथ ही कपड़े, मनिहारी , मालवी व्यंजन और अन्य सामानों की दुकान भी इस व्यापार वाले में लग रही हैं। जिससे उज्जैन में रोजगार के नए अवसर भी उपलब्ध हो रहे हैं। उज्जैन व्यापार मेला प्रदेश में अपनी एक पहचान बन चुका है। लगातार तीसरे वर्ष भी नगर निगम को इस मेले से करोड़ों की आय हुई है और आने वाले समय में उज्जैन व्यापार की नई राजधानी बनकर उभर रहा है।


नगर निगम को हुई मेले से चार करोड़ की आय

मेले के शुभारंभ के साथ ही नगर निगम को 4 करोड़ से अधिक की आय प्राप्त हुई है जो पिछले वर्ष की तुलना में अधिक है । उज्जैन व्यापार मेला जो कीर्तिमान स्थापित कर रहा है ||

मेले में मुख्यमंत्री ने कार खरीदने वालो को दी चाबी

उज्जैन व्यापार मेले के शुभारम्भ अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कार खरीदने वालो को बधाई देने के साथ ही नई गाडी की चाबी भी अपने हाथो से दी

Related posts

वर्ग विषय समाज के लड़कों द्वारा जैन साधु संत के साथ अशोभनीय घटना के विरोध में बदनावर सकल जैन श्री संघ द्वारा ज्ञापन दिया गया

Jansamvad Express Digital

बुरहानपुर की धरा पर पहली बार जायंट्स फेडरेशन 7 का शपथ ग्रहण एवं प्रथम काउंसिल बैठक का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा का राष्ट्रीय अधिवेशन संपन्न। राष्ट्रीय पदाधिकारीयों का हुआ निर्वाचन

Leave a Comment