Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेश

दिनदहाड़े राजू की हत्या मामले में पुलिस ने किया एक आरोपी को गिरफ्तार

उज्जैन | दिनदहाड़े उज्जैन में हुई युवक की गोली मार कर हत्या के मामले में पुलिस ने बाइक पर शूटर को बिठाकर लेकर आने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि गोली मारने वाला आरोपी अभी भी फरार है। पुलिस की बताई कहानी के अनुसार उज्जैन के  इंजीनिरिंग कॉलेज के पास  आरोपी के छिपे होने की जानकारी लगी थी जिसे मोके पर  पकड़ने गई टीम को देखकर आरोपी भागने की कोशिश करने लगा और भागने के दोरान  घायल हो गया। घायल अवस्था में ही  आरोपी को पुलिस सुरक्षा के बीच जिला अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया ।

मध्यप्रदेश के उज्जैन में तीन दिन पहले शहर के  माधव नगर थाना क्षेत्र में भीड़भाड़ वाले इलाके फ्रीगंज में  दोपहर के समय  बाइक सवार दो लोगों ने मुंगी चौराहे पर खड़े राजू द्रोणावत नामक युवक को गोली मार दी थी। हमले में वो संभल पाता इससे पहले जमीन पर गिर गया, जिसके बाद गोली मारने वाला शख्स अपने साथी के साथ बाइक पर सवार होकर फरार हो गया था। दोनों हमलावर बाइक से आए थे। बाइक चलाने वाले आरोपी धर्मेंद्र सिसोदिया ने मुंह पर कपडा बांध रखा था। दिनदहाड़े हुई हत्या को लेकर पुलिस पर सवाल खड़े हो रहे थे। माधव नगर थाना प्रभारी मनीष लोधा ने बताया कि रविवार को सूचना  मिली थी कि इंजीनिरिंग कॉलेज के पास हत्या में शामिल बाइक चलाने वाला धर्मेंद्र सिसोदिया छुपा हुआ है जिसे मोके पर जाकर घेराबंदी कर  गिरफ्तार किया है। वहीं गोली मारने वाला जीतू गुर्जर अभी भी फरार चल रहा है। हालांकि आरोपी ने राजू की हत्या क्यों की ये अभी भी पहली बना हुआ है।

Related posts

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा- ईरान एनरिच्ड यूरेनियम सौंपने को तैयार

RICH’S क्रीम प्रोडक्शन ने शुरू किया उद्योग , 230 करोड़ रु का किया इन्वेस्ट 200 से ज्यादा लोगो को मिलेगा रोजगार

Jansamvad Express Digital

बेंगलुरु से दिल्ली जाने के दोरान राहुल गाँधी की फ्लाईट में आई तकनिकी खराबी ,भोपाल में कराइ इमारजेंसी लेंडिंग

Leave a Comment