उज्जैन | मशहूर रेप सिंगर बादशाह के द्वारा हाल ही में लंच की गई एक एलबम ‘सनक’ के एक गाने में भोले (भगवन शिव) के नाम का उपयोग किया गया जिस पर अब विवाद की स्थिति बन गई है। विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी सहित कई भक्तों ने गाने में अश्लील शब्दों के साथ भोलेनाथ का नाम उपयोग करने पर नाराजगी दिखाई है। उन्होंने गाने से भगवान का नाम हटाने और माफी मांगने को कहा है। साथ ही चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उन्होंने माफी नहीं मांगी तो उज्जैन सहित अन्य शहरों में बादशाह के खिलाफ FIR करवाई जाएगी।
श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी एव् पुजारी संघ के पदाधिकारी महेश पुजारी ने आरोप लगाया कि इस तरह हिंदू सनातन में छूट का दुरुपयोग हो रहा है। साधु संत कथावाचक सभी ऐसी चीजों पर मौन हैं। फिल्म स्टार हो या गायक उन्हें भगवान के नाम पर अश्लीलता फैलाना का कोई अधिकार नहीं है। देशभर में एकसाथ उन पर कार्रवाई होनी चाहिए। इस तरह तो हर कोई सनातन धर्म को गलत ढंग से पेश करता रहेगा, हम इसका विरोध करते हैं। महाकाल सेना और पुजारी महासंघ सहित हिंदू संगठन ने तत्काल इस गाने से भगवान भोलेनाथ का नाम हटाने को कहा है।
दरअसल यह है विवादित हिस्सा
रेपर बादशाह का जो नया एलबम आया है उसमे एक गाना है जो 2 मिनट 15 सेकंड का है यह नया गाना बहुत जमकर ट्रेंड कर रहा है। गाने के 40 सेकंड बाद गाने के अंतरे में बोल है, कभी सेक्स तो कभी ज्ञान बांटता फिरूं… इसके बाद अश्लील शब्दों का प्रयोग करते हुए गाने के बोल हिट पर हिट में मारता फिरूं… तीन-तीन रात में लगातार जागता, भोलेनाथ के साथ मेरी बनती है। इस गाने को सोशल मीडिया के यू-ट्यूब पर अब तक 18 मिलियन लोग देख चुके है। कई नामी हस्तियों ने इस गाने पर रील बनाई है। गाना काफी पसंद किया जा रहा है, लेकिन इस गाने से अब शिव भक्त नाराज हैं।

