Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागधर्ममध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

महाकाल के दर्शन करने पहुंची अनुपमा फेम एक्ट्रेस निधि शाह

उज्जैन | बाबा महाकाल के दरबार में सोमवार को टीवी कलाकार निधि शाह अपने परिवार समेत बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंची खास बात ये रही कि वह अपने साथ भगवान विष्णु की प्रतिमा लेकर मंदिर पहुंची थी। एक्ट्रेस ने सपरिवार बाबा के दर्शन किए और भस्म आरती में शामिल हुई साथ ही भगवान विष्णु को भी बाबा महाकाल के दर्शन कराए। सोमवार सुबह विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल के दरबार में टीवी धारावाहिक अनुपमा में किंजल की भूमिका निभाने वाली निधि शाह ने अपने परिवार के साथ बाबा महाकाल के दर्शन किए। इस दौरान वह अपने साथ भगवान विष्णु को बाबा महाकाल से मिलवाने के लिए साथ लेकर आई थीं। निधि शाह ने नंदी हाल में बैठकर भस्मआरती के दर्शन किए। आरती के बाद बाबा महाकाल का पूरे परिवार ने जलाभिषेक किया। भस्म आरती में शामिल होने के बाद निधि शाह ने मीडिया से चर्चा में कहा कि बाबा महाकाल की भस्म आरती के बहुत अच्छे दर्शन हुए हैं। भस्म, पंचामृत अभिषेक और आरती देख रोम रोम भक्ति मय हो गया। आरती में शामिल होकर बहुत खुश हुं। मैं भगवान महाकाल के दर्शन करवाने के लिए विष्णु को साथ लेकर आई थी, सभी ने भगवान के साथ दर्शन किया हैं। निधि ने कहा कि बाबा महाकाल का धन्यवाद जिन्होंने मुझे और मेरे परिवार को इतने अच्छे दर्शन दिए।

Related posts

श्री महाकालेश्वर मंदिर में हैदराबाद के भक्त द्वारा चांदी का मुकुट दान में प्राप्त

Jansamvad Express Digital

वायनाड में मरने वालो की संख्या 100 पार और 200 से ज्यादा घायल: मामला वायनाड में हुई तेज बारिश के बाद लैंडस्लाइड

Jansamvad Express Digital

बाबा महाकाल आज भक्तों को दर्शन देने दो बार नगर भ्रमण पर निकलेंगे: 7 घंटे के अंतराल में दो सवारी

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment

Please enter an Access Token