Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

वायनाड लोकसभा से कांग्रेस ने प्रियंका गाँधी वाड्रा को बनाया प्रत्याशी : राहुल गाँधी ने छोड़ी थी सीट

कांग्रेस ने आखिर वो पत्ता चल ही दिया, जिसका इंतजार सालों से उसके कार्यकर्ता कर रहे थे. प्रियंका गांधी अब वायनाड सीट पर उपचुनाव लड़ेंगी. इसकी घोषणा कांग्रेस की तरफ से कर दी गई. इसके साथ ही प्रियंका गांधी की चुनावी करियर अब शुरू हो गया. वैसे प्रियंका गांधी राजनीति में बहुत पहले ही एंट्री ले चुकी थीं, लेकिन वो सिर्फ पार्टी से ही जुड़ी हुईं थीं और किसी सदन की सदस्य नहीं थीं.

प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने और लड़ाने की अटकलें काफी सालों से लगाई जा रही थी. राहुल गांधी जब इस बार अमेठी की सीट छोड़ रायबरेली से लड़े तो काफी लोगों ने अनुमान लगाया कि वो अमेठी से स्मृति ईरानी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी. मगर कांग्रेस ने वहां से गांधी परिवार के खास किशोरी लाल शर्मा को उतार दिया और वो स्मृति ईरानी के खिलाफ जीत भी गए.

रायबरेली से जीत के बाद  राहुल गांधी ने छोड़ी थी वायनाड सीट 

राहुल गांधी 2019 के चुनाव की हार को देखते हुए 2024 में रायबरेली के अलावा केरल की वायनाड सीट से भी फिर चुनाव लड़े और दोनों सीटों से इस बार जीत गए. इसके बाद राहुल गांधी को दोनों सीटों में से एक सीट को अपने पास रखना था. यूपी की ताकत और कांग्रेस के घटते जनाधार को बरकरार रखने के लिए राहुल गांधी ने रायबरेली सीट को अपने पास रखा और वायनाड सीट से इस्तीफा दे दिया.

इसके बाद से एक बार फिर अटकलें लगने लगीं कि राहुल गांधी की इस छोड़ी गई सीट से प्रियंका गांधी को उतारा जा सकता है और आज जैसे ही चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र और हरियाणा चुनाव के साथ देश के 15 राज्यों में खाली लोकसभा और विधानसभा की खाली सीटों पर चुनाव और उपचुनाव कराने की घोषणा की तो कांग्रेस ने प्रियंका गांधी के नाम का ऐलान कर दिया.

Related posts

पीएम मत्स्य सम्प्रदा योजना के कार्यक्रम एमपी मत्स्य बोर्ड के अध्यक्ष ने किया हंगामा

Jansamvad Express Digital

जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद उपराष्ट्रपति बनने की रेस में शामिल हैं ये नाम, यहां देखें दावेदारों की लिस्ट

वैश्य महासम्मेलन द्वारा स्वागत

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment