Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

हाथरस के पीड़ितो से मिलने पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गाँधी , यूपी पुलिस ने फरार बाबा रखा 01 लाख का इनाम

अलीगढ | उत्तरप्रदेश के हाथरस में एक संत की कथा के दोरान आई भीड़ में मची भगदड़ में अब तक 133 लोगो की मौत हो चुकी है और कई लोग घायल हुए है इसहादसे के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने पुरे मामले की न्यायिक जाँच शूरू करवा दी है इधर सत्संग करने वाले बाबा भूमिगत हो गए है , हादसे में मरने वालो के परिवार से मिलने के लिए  कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता विपक्ष  राहुल गांधी आज अलीगढ़ में हाथरस हादसे के पीड़ितों के घर पहुंच कर पीड़ित के परिजनों से  मुलाकात कर रहे है । राहुल शुक्रवार सुबह पिलखना गांव में मंजू देवी के घर पहुंचे। हाथरस हादसे में मंजू देवी और उनके बेटे की मौत हुई थी।

राहुल ने परिवार से हादसे की जानकारी ली। पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। अलीगढ़ में हाथरस हादसे के तीन पीड़ित मुलाकात के बाद राहुल हाथरस पहुंचे। वहां एक पार्क में हाथरस हादसे के 4 पीड़ित परिवारों से मुलाकात की।राहुल से मुलाकात के बाद पिलखना की मंजू देवी की बेटी ने बताया, ‘राहुल सर ने कहा कि पार्टी के लोग आपकी मदद करेंगे। बिल्कुल टेंशन न लो, हम हैं। उन्होंने कहा कि अब वो हमारे परिवार के सदस्य हैं।’

राहुल गाँधी के सर पर हाथ रख दुलार करती पीड़ित परिवार की महिला

शुक्रवार सुबह 5.40 बजे दिल्ली से रवाना हुए। राहुल अलीगढ़ के बाद हाथरस भी जाएंगे। नेता विपक्ष बनने के बाद राहुल का यह पहला यूपी दौरा है। इससे पहले वे चुनाव जीतने के बाद रायबरेली आए थे।

हाथरस हादसे के बाद 3 जुलाई को सीएम योगी ने भी हाथरस का दौरा किया था। वे अस्पताल में पीड़ित और उनके परिवारों से मिले थे। इधर, हादसे की जांच के लिए गठित न्यायिक आयोग की पहली बैठक गुरुवार शाम सीतापुर जिले के नैमिषारण्य में हुई। आयोग के अध्यक्ष रिटायर्ड जज बृजेश श्रीवास्तव ने कहा- बहुत जल्द आयोग की टीम हाथरस जाएगी और सबूत इकट्ठा करेगी।

हाथरस सत्संग में भगदड़ के पीड़ित परिवार के घर पहुंचे राहुल गाँधी

यूपी पुलिस ने बाबा पर घोषित किया 1 लाख का इनाम 

पुलिस ने हाथरस हादसे को लेकर जांच तेज कर दी है। आईजी शलभ माथुर ने बताया कि भोले बाबा उर्फ सूरजपाल के 6 सेवादारों को गिरफ्तार किया जा चुका है। सभी आरोपी आयोजन समिति के सदस्य हैं। इनमें 2 महिलाएं हैं। फरार मुख्य आयोजक देव प्रकाश मधुकर पर एक लाख का इनाम घोषित किया गया है।

गुरुवार शाम को भोले बाबा उर्फ सूरजपाल के वकील एपी सिंह भी घायलों से मिलने अलीगढ़ पहुंचे। उन्होंने कहा- भोले बाबा फरार नहीं हैं। वह यूपी में ही है। जब जांच टीम बुलाएगी वे आ जाएंगे।

Related posts

अरविन्द केजरीवाल के इस्तीफे से बदल जाएगी भाजपा की प्लानिंग: अब क्या होगा नया एजेंडा

jansamvadexpress

राष्ट्रगान का तो अपमान मत करिए मुख्यमंत्री जी…’ नीतीश के वायरल वीडियो पर लालू-तेजस्वी ने साधा निशाना

jansamvadexpress

अब पुलिस डॉग भी पकड़ेंगे शराब , देशी नस्ल के डॉग नहीं कर पाए काम तो मंगवाए विदेशी नस्ल के डॉग

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token