Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

03 दिसंबर को होने वाली मतगणना की तेयारी में जुटा प्रशासन , उज्जैन शहर की उत्तर में 19 राउंड काउंटिंग तो दक्षिण में 21 राउंड काउंटिंग होगी

उज्जैन |  3 दिसंबर को शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में होने वाली मतगणना की तैयारियों का दौर जारी है। जिले की सभी सातों विधानसभाओं के लिए विधानसभा वार एक-एक मतगणना कक्ष में 14-14 टेबलें लगाई जाएंगी। यहां मतों की गणना के बाद प्रत्येक चक्र यानी राउंड के बाद रुझान का अनाउंसमेंट होगा। उज्जैन उत्तर विधानसभा के फाइनल परिणाम 19 राउंड के बाद व उज्जैन दक्षिण विधानसभा के 21 राउंड के बाद आएंगे।

इसी तरह नागदा-खाचरौद व घट्टिया के 20-20 राउंड में और महिदपुर के 19 तथा तराना व बड़नगर विधानसभा के फाइनल परिणाम 17-17 राउंड में आएंगे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी एमएस कवचे ने बताया कि मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हो जाएगी। आयोग के निर्देशानुसार स्ट्रांग रूमों का निरीक्षण जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा किया जा रहा है। सुरक्षा की दृष्टि से यहां केंद्रीय पुलिस बल के जवान तैनात हैं। विधानसभा के प्रत्याशियों के प्रतिनिधियों द्वारा भी स्ट्रांग रूम स्थल पर उपस्थित रहकर 24 घंटे एलईडी टीवी के माध्यम से निगरानी की जा रही है।

Related posts

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 6वीं पुण्यतिथि: राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

jansamvadexpress

वाराणसी से तीसरी बार नामांकन जमा करने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

jansamvadexpress

उज्जैन- कलेक्टर ने मार्ग चौड़ीकरण के कार्यों का किया निरीक्षण

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token