Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयमनोरंजनराष्ट्रीय

अभिनेता सैफ अली खान पर हमला : लीलावती अस्पताल में चल रहा उपचार

मुंबई || बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान के घर पर आधी रात को अज्ञात हमलावर ने घुसकर उन पर हमला  (Saif Ali Khan Attacked) कर दिया. इस हमले में वह घायल हो गए. मुंबई के लीलावती अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है.  अस्पताल के बयान के मुताबिक, फिलहाल वह खतरे से बाहर हैं. मुंबई के बांद्रा स्थित उनके घर पर गुरुवार को करीब 2 बजे अज्ञात हमलावर उनके घर में लूट के इरादे से घुसा और उन पर चाकू से हमला कर दिया. जिसके बाद घायल हालत में उनको लीलावती अस्पताल ले जाया गया और उनकी सर्जरी की जा रही है. बांद्रा पुलिस मामले की जांच कर रही है. हैरानी की बात यह है कि चोर सैफ पर हमला कर वहां से भाग गया और वह किसी के हाथ तक नहीं आया.

सेफ अली खान के घर कैसे घुसा चोर आखिर क्या हुआ

  1. अनजान आदमी घर में घुसा. पहले मेड से उलझा. सैफ बीच में आ गए और फिर हाथापाई हुई
  2. DCP (जोन X) दीक्षित गेदम के मुताबिक सैफ के 11वें फ्लोर के फ्लैट में चोर घुसा
  3. DCP के मुताबिक बॉलिवुड स्टार की चोर के साथ हाथापाई हुई, जिसमें वह घायल हुए
  4. चोर ने चाकू से सैफ अली खान पर वार किए, उन्हें 6 जगह चोटें आई है
  5. सैफ अली खान पर कई बार हमला किया गया
  6. उनके घर में काम करने वाला एक स्टाफ भी जख्मी हुआ है
  7. सैफ अली खान के 3 स्टाफ को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है
  8. सैफ की गर्दन पर भी चोट ली है, जिसकी ढाई घंटे तक सर्जरी की गई
  9. मुंबई पुलिस सैफ अली खान के घर पर मौजूद है और सुराग जुटाने की कोशिश कर रही है

सैफ पर हमला मामले में सवाल?

  1. सैफ के घर में हमलावर घुसा कैसे
  2. हमले के समय सिक्योरिटी गार्ड्स कहां थे
  3. बिना किसी की नजर में आए हमलावर 11वीं मंजिल तक कैसे पहुंचा

Related posts

मुख्य सचिव ने नई दिल्ली में वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात कर राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर की चर्चा

Jansamvad Express Digital

हरियाणा चुनाव को लेकर सभी राजनेतिक दलों की सूचि लगभग तय: कांग्रेस भाजपा के साथ ही आप भी लड़ा रही किला

Jansamvad Express Digital

अलवर: बगड़ राजपूत पशु चिकित्सा उपकेंद्र पर स्टाफ नहीं, बीमार हो रहे पशु

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment