Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking NewsUncategorizedइंदौरउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

उज्जैन सड़क हादसे में तीन लोगो की मौत , कार और कंटेनर की आमने सामने हुई भिडंत

उज्जैन अगर रोड पर रविवार को कार और कंटेनर के बीच हुई भीषण दुर्घटना में 3 लोगो की मौत। कार में सवार होकर 6 लोग विवाह समारोह  के लिए सोयत जा रहे थे। इस दौरान पीछे से आई बस ने टक्कर मारी तो कार दुसरी साईड में सामने से आ रहे एक कंटेनर से जा भिड़ी।

इंदौर रिलायंस कम्पनी में काम करने वाले श्रवण, विनायक कामले,विराट,कमलेश सिंह,रामलाल और अप्पा पाण्डु कार से एक साथ सोयत कला में शादी  में शामिल होने के लिए निकले थे। उज्जैन से आगर रोड की और चलते हुए निपानिया गोयल के पास उनकी कार को अज्ञात बस ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे कार सामने से आ रहे कंटेनर से टकरा गया। घटना की सुचना पर घट्टिया थाना पुलिस मोके पर पहुंची। घट्टिया थाने के टीआई विक्रम सिंह ने बताया कि सभी कार सवार 6 घायलों को इलाज के लिए उज्जैन के सिविल अस्पताल पहुंचाया। यहाँ पर इलाज के दौरान 34 वर्षीय श्रवण,इंदौर विजय नगर निवासी विनायक कामले,और हरदा का रहने वाला 22 वर्षीय विराट की मौत हो गई । वहीं हरदा निवासी कमलेश सिंह, रामलाल पिता गोविन्द और अप्पा पाण्डु का इलाज चल रहा है।

Related posts

कौन है देश का गद्दार किसके पाकिस्तान से हथियार तस्करी के सम्बन्ध, भारत के गैंगस्टर अपराध के लिए पाकिस्तान से मंगवाते है हथियार?

Jansamvad Express Digital

22 लाख दीपक जलाकर उज्जैन शहर विश्व कीर्तिमान रचेगा

MP Election 2023: बागी प्रत्याशी की रैली, करणी सेना का मिला समर्थन, कांग्रेस ने काट दिया था टिकट

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment