Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराष्ट्रीय

क़तर में फंसी मनीषा : सीएम की गृह मंत्री शाह से बात

उज्जैन || मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव अपने शहर की बहु की कतर से वापसी के लिए गृह मंत्री अमित शाह से बात की है , इस बात की जानकारी मुख्यमंत्री ने अपने सोशल पेज एक्स के माध्यम से दी है दरअसल  ईरान और इजराइल जंग के बीच कतर एयरवेज में सीनियर केबिन क्रू के पद उज्जैन की महिला मनीषा भटनागर   कतर की राजधानी दोहा में फंसी हुई हैं। वह कतर एयरवेज में सीनियर केबिन क्रू के पद पर काम करती हैं। बीते तीन वर्षों से वहीं पर हैं। युद्ध के बाद वह कतर से निकल नै सकी इस बात की जानकारी मनीषा ने अपने पति रजत को दी |

मनीषा  का परिवार नानाखेड़ा स्थित अभिषेक नगर में रहता है। पति रजत भटनागर सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार रात को पत्नी का फोन आया था। वह घबराई हुई थी। उसने बताया कि मिसाइल से अटैक हो रहे हैं। घर के पास आवाजें आ रही हैं।

पति ने बताया कि इसके बाद हमने न्यूज चैनल लगाया तो देखा कि कतर में स्थित अमेरिका के सैन्य बेस पर ईरान ने हमला किया है। जिससे काफी पैनिक स्थिति बन गई थी। कुछ समय बाद फिर रजत ने पत्नी को फोन लगाया लेकिन रिसीव नहीं किया गया। इस कारण से घर परिवार के लोग परेशान हो रहे थे।

 

इधर, मामला सामने आने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बात की। उन्होंने शाह से महिला की सकुशल वापसी के लिए सहयोग का अनुरोध किया। उन्होंने अफसरों को भी केंद्र सरकार से संपर्क में रहकर महिला की वापसी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

सीएम ने ये किया ट्वीट-

उज्जैन निवासी रजत भटनागर जी की पत्नी मनीषा दोहा, कतर में फंसी हुई हैं. इस प्रकरण में मैंने माननीय केंद्रीय गृह मंत्री @AmitShah जी से सहयोग हेतु अनुरोध किया है. प्रदेश के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि केंद्र सरकार के संपर्क में रहते हुए मनीषा जी की सकुशल स्वदेश वापसी सुनिश्चित करें.

सूचना मिलते ही एम्बेसी को किया ईमेल

मनीषा के पति रजत ने यह भी कहा मुख्यमंत्री के अलावा इंडियन एम्बेसी, कतर एम्बेसी, पीएमओ, सीएमओ, एविएशन डीजीसीए को भी ईमेल किया था। जिसमें मनीषा की सभी जानकारी साझा की है। सीजफायर की न्यूज के बाद कतर सीमा पर स्थिति सामान्य है।

Related posts

नागदा के बने खंडरो में हो रही नशा खोरी .महिला संगठन ने पुलिस को ज्ञापन दिया तो दबिश देने पहुची नागदा बिद्लाग्राम पुलिस

Jansamvad Express Digital

परिक्षार्थियो को जमीन पर बैठा कर ली जा रही परीक्षा- शिक्षा के नाम पर खोखले दावे

Jansamvad Express Digital

तेज बारिश में काफिला रोका और कचोरी खाने के लिए कार से उतर गए मुख्यमंत्री डॉ यादव

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment