Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयभोपालभोपाल संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

भोपाल- पुलिस महानिदेशक ने ली प्रदेश स्तरीय समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

 भोपाल || पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने कल पुलिस मुख्यालय, भोपाल स्थित नवीन कॉन्फ्रेंस हॉल में प्रदेश स्तर की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में प्रदेश के सभी जोनल आईजी, डीआईजी, एसपी और विभिन्न शाखाओं के प्रमुख अधिकारी शामिल रहे। बैठक का उद्देश्य प्रदेश की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, स्टाफ प्रबंधन और प्रशासनिक सुधारों की विस्तृत समीक्षा करना था। लंबे समय बाद इस स्तर की विस्तृत भौतिक समीक्षा बैठक आयोजित होने से संगठित नीति निर्धारण और कार्यप्रणाली में सुधार संभावित है। बैठक में डीजीपी श्री मकवाणा ने कहा कि पुलिस संगठन की कार्यशैली में निरंतर सुधार एवं अपग्रेडेशन समय की आवश्यकता है। उन्होंने यह स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था केवल अपराध नियंत्रण तक सीमित नहीं है, बल्कि पुलिस की जिम्मेदारी समाज में शांति, विश्वास और सुरक्षा का वातावरण बनाए रखना भी है।

Related posts

कांग्रेस पार्षद माया राजेश त्रिवेदी का दलित समाज ने जलाया पुतला

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कृषि व्यवसाय शिखर सम्मेलन 2025 में उचित मूल्य प्रावधान की रूपरेखा प्रस्तुत की

देवास टेकरी पर पहाड़ धसा ,हनुमान मंदिर का पिलर टूटा ,हादसे के दोरान नही थे श्रद्धालु

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page