Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयकृषिराष्ट्रीय

मुख्यमंत्री डॉ यादव के निर्देशानुसार भावांतर योजनांतर्गत आज से पंजीकृत कृषकों की सोयाबीन फसल खरीदी शुरू

उज्जैन-: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देशानुसार भावांतर योजनांतर्गत प्रदेश भर में आज से सोयाबीन फसल की खरीदी प्रारंभ हुई। उज्जैन कृषि मंडी में पहली नीलामी में सोयाबीन का भाव 6213 रुपए ग्राम विनायगा के कृषक श्री मनोहर आंजना को मिला। योजना के लिए कृषकों में बहुत उत्साह देखा गया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड अध्यक्ष सुनील जे सिंघी, राज्य सभा सांसद बालयोगी उमेशनाथ महाराज , विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, कलेक्टर रौशन कुमार सिंह, एडीएम शाश्वत शर्मा, एडीएम अत्येंद्र गुर्जर,कृषि उपज मंडी सचिव अश्विन सिन्हा, संजय अग्रवाल, जगदीश पंचाल आदि उपस्थित रहे।

कलेक्टर रौशन सिंह ने शुक्रवार सुबह कृषि मंडी का भ्रमण कर कृषकों से चर्चा कर भावांतर योजना अंतर्गत नीलामी प्रक्रिया और अन्य आवश्यक जानकारी दी। कलेक्टर श्री सिंह ने कृषकों को बताया की भावांतर योजना अंतर्गत किसानों को आज से ही खाते में सीधा भुगतान होगा

उज्जैन कृषि उपज मंडी में 2024 में पिछले साल सोयाबीन 7,411 प्रति क्विंटल और डालर चना ₹20,051 प्रति क्विंटल के भाव से बिका था। साल 2023 में मुहूर्त में सोयाबीन 8551 रुपए क्विंटल बिकी थी। गेहूं 3651 रुपए, मक्का 5101, ज्वार 4551 और डॉलर चना 16,113 रुपए प्रति क्विंटल नीलाम हुआ था।

भावांतर योजना के लिए नंबर जारी किया

भावांतर योजना में किसी भी परेशानी के लिए एक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। जहां किसान अपनी समस्या को लेकर सुबह 8 से शाम 8 बजे तक जानकारी ले सकेंगे। कंट्रोल रूम का दूरभाष नंबर 0755-2556207 है। इसी तरह उज्जैन में भी कंट्रोल रूम स्थापित किया है। उज्जैन के किसान आदित्य शर्मा कृषि विस्तार अधिकारी 9165465076, आर पावक 9826954915 से भी सम्पर्क कर सकते है।

Related posts

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव को लेकर दूसरी लिस्ट जारी की , OBC और SC ST के प्रत्याशियों को अवसर

आ रहा है ‘फेंगल’ चक्रवात : 11 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Jansamvad Express Digital

कर्नाटक के राज्यपाल के पोते के खिलाफ नागदा के बिरलाग्राम थाने में शिकायत

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment