Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Winter storm season with snowflake symbol sign against a snowy background and copy space. Snow splattered and angled sign adds to the drama.
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

उत्तर प्रदेश, दिल्ली, छत्तीसगढ़ और हिमाचल में घने कोहरे के लिए मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

नई दिल्ली ||  मौसम विभाग ने कल उत्तर प्रदेश, दिल्ली, छत्तीसगढ़ और हिमाचल प्रदेश में घने कोहरे की स्थिति के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग ने कहा कि बिहार, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, झारखंड और उत्तर-पूर्वी भारत में भी ऐसी ही स्थिति रहेगी। विभाग ने अगले दो दिनों तक आंतरिक कर्नाटक और तेलंगाना में शीत लहर की स्थिति का पूर्वानुमान व्‍यक्‍त किया है।

राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में वायु गुणवत्ता अत्यंत खराब श्रेणी में बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, आज शाम 7 बजे तक राजधानी का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक-एक्यूआई 369 दर्ज किया गया।

 

Related posts

The First poster Of ‘Mother Teresa & Me’, by Kamal Musale, Has Been Released, It Has Generated A Lot Of Buzz On Social Media

cradmin

संस्कृत एवं वैदिक विश्वविद्यालय के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में शामिल हुए इसरो के निदेशक श्रीधर सोमनाथ ,समारोह में विद्यार्थियों को मेडल उपाधि प्रदान की

फिल्म एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे महाकाल की शरण में:पति विक्की जैन के साथ भस्म आरती में शामिल हुई

Leave a Comment