Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

पूर्वी तट बनेगा भारत का नया ‘प्रवेश द्वार,’ओडिशा ने मेरीटाइम वीक में रचा इतिहास

  • पूर्वी तट बनेगा भारत का नया ‘प्रवेश द्वार,’ ओडिशा ने मेरीटाइम वीक में रचा इतिहास, 50,000 करोड़ का निवेश
  • मुंबई में चल रहे इंडिया मेरीटाइम वीक 2025 के दौरान ओडिशा सरकार ने समुद्री क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धि दर्ज की। राज्य ने समुद्री अवसंरचना, जहाज निर्माण, कनेक्टिविटी, लॉजिस्टिक्स और जलमार्ग विकास के लिए कुल 9 समझौता ज्ञापनों (MoUs) पर हस्ताक्षर किए, जिनकी अनुमानित निवेश राशि 50,000 करोड़ रुपये बतायी जा रही है।

एक समय में देश के पिछड़े राज्यों की सूची में जगह बनाने वाला ओडीशा अब भाजपा की सरकार आते ही नये इतिहास रचने लगा है। बंगाल की खाड़ी से सटा ओडीशा अब ‘समुद्र’ को ही अपनी सबसे बड़ी शक्ति बनाने जा रहा है।

मुंबई में चल रहे इंडिया मेरीटाइम वीक 2025 के दौरान ओडिशा सरकार ने समुद्री क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धि दर्ज की। राज्य ने समुद्री अवसंरचना, जहाज निर्माण, कनेक्टिविटी, लॉजिस्टिक्स और जलमार्ग विकास के लिए कुल 9 समझौता ज्ञापनों (MoUs) पर हस्ताक्षर किए, जिनकी अनुमानित निवेश राशि 50,000 करोड़ रुपये बतायी जा रही है। राज्य के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी की उपस्थिति में हुए इन करारों ने ओडिशा को भारत की ‘ब्लू इकोनॉमी’ यानी समुद्री अर्थव्यवस्था में अग्रणी राज्य के रूप में स्थापित कर दिया है।

इस कार्यक्रम का आयोजन भारतीय बंदरगाह संघ और बंदरगाह, जहाजरानी व जलमार्ग मंत्रालय द्वारा संयुक्त रूप से किया है, जिसका उद्देश्य भारत को वैश्विक समुद्री केंद्र के रूप में स्थापित करना व ‘ब्लू इकोनॉमी’ को प्रोत्साहन देना है।

Related posts

पेरिस ओलंपिक 2024 की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर हो रही खूब वायरल :’जादुई’ फोटो, ने फोटोग्राफर की फैन बना दिया दुनिया को

Jansamvad Express Digital

महाकाल लोक द्वितीय चरण के निर्माण कार्य का निरिक्षण करने पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह

अंचल में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान ,लाड़ली बहना योजना के प्रमाण- पत्रों का भी वितरण

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment