Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयपुणेमहाराष्ट्रराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

अजित पवार का आज पूरे राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

नई दिल्ली: महाराष्ट्र के दिवंगत उप-मुख्यमंत्री और एनसीपी नेता अजित पवार का बारामती में पूरे राजकीय सम्मान के साथ आज अंतिम संस्कार किया जाएगा। अंतिम संस्कार को लेकर प्रशासन की तरफ से सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। अंतिम दर्शन के लिए व्यापक इंतजमा किये गए है। स्थानीय पुलिस और प्रशासन की तरफ से भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए है।

इससे पहले बुधवार सुबह महाराष्ट्र के बारामती से बड़े हादसे की खबर सामने आई। एक विमान दुर्घटना में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और एनसीपी नेता अजित पवार समेत विमान में सवार सभी 5 लोगों की मुत्यु हो गई है। अजीत पवार के निधन पर पीएम मोदी सहित महाराष्ट्र के सीएम और अनेक नेताओं ने दुख जताया है।

अजित पवार की मुत्यु की खबर के बाद उनके समर्थको में शोक की लहर दौड़ गई और उनको देखने के लिए भारी संख्या में लोग जमा हो गए। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को अपने उपमुख्यमंत्री अजित पवार के सम्मान में राज्य में तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की।

Related posts

बारामुला में आतंकी और सेना के बिच मुठभेड़ जारी , दो और आतंकी मारे गए , अब तक चार आतंकी ढेर

Jansamvad Express Digital

इंदौर ट्राफिक पुलिस आरक्षक रनजीत के लिए महिन्द्रा ग्रुप चेयरमैन ने किया पोस्ट: लिखा यह वही है जो आप इसे बनाना चुनते हैं।

Jansamvad Express Digital

श्री लंका दौरे के लिए टीम इंडिया का आज चयन: कप्तानी के लिए हार्दिक और सूर्या का नाम दौड़ में

Leave a Comment