Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsराष्ट्रीय

संसद के विशेष सत्र की शुरुवात आज आखरी भाषण पुरानी संसद में , 19 सितम्वर से नई संसद में होगा विशेष सत्र

नई दिल्ली | देश की नजर विशेष सत्र की सुनवाई पर है , अचानक बुलाए गए सत्र में किन बिलों पर बहस होना है ये देश देखना चाहता है , आजादी के बाद अब तक पांच बार विशेष सत्र बुलाए गए , मोदी सरकार में ये दूसरा  अवसर है जब विशेष सत्र बुलाया गया ,इससे पहले GST बिल के लिए  रात में सत्र बुलाया गया था |

वही आपको बता दे की  पुरानी संसद में सोमवार को संसद की कार्यवाही का आखिरी दिन है। मंगलवार यानी 19 सितंबर से संसद की कार्यवाही नए संसद भवन में होगी। पीएम मोदी ने इस भवन में अपनी आखिरी स्पीच में कहा, ‘देश 75 वर्षों की संसदीय यात्रा का एक बार फिर से संस्मरण कराने के लिए और नए सदन में जाने के लिए उन प्रेरक पलों को, इतिहास की अहम घड़ी को स्मरण करते हुए आगे बढ़ने का ये अवसर है। हम सब, इस ऐतिहासिक भवन से विदा ले रहे हैं।’

उन्होंने कहा, ‘आजादी के बाद इस भवन को संसद भवन के रूप में पहचान मिली। इस इमारत का निर्माण करने का फैसला विदेशी शासकों का था। हम गर्व से कह सकते हैं कि इस भवन के निर्माण में पसीना और परिश्रम मेरे देशवासियों का लगा था। पैसे भी मेरे देश के लोगों के लगे।’

केंद्र सरकार ने 18 से 22 सितंबर तक संसद का विशेष सत्र बुलाया है। स्पेशल सत्र में पांच बैठकें होंगी। इस दौरान चार बिल पेश किए जाएंगे। उधर विपक्षी पार्टियों ने सरकार से सवाल-जवाब करने के लिए 9 मुद्दों की लिस्ट तैयार की है। विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A से 24 पार्टियां इस सेशन में हिस्सा लेंगी।

Related posts

“द साबरमती रिपोर्ट” के प्रमोशन में व्यस्त एक्टर विक्रांत मैसी को मिल रही धमकी

Jansamvad Express Digital

RTI एक्टिविस्ट को मिली धमकी पुलिस जाँच में जुटी

Jansamvad Express Digital

रग्बी फुटबाल एसोसिएशन: मध्य प्रदेश की विशेष साधारण सभा में राजेश सिंह कुशवाह प्रदेशाध्यक्ष निर्वाचित

Leave a Comment