Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

इजराइल और हमास जंग का आज 35वां दिन, WHO ने कहा गाजा में फेल सकती है गंभीर बीमारी

इजराइल और हमास जंग का आज 35वां दिन है। इस बीच इजराइली सेना ने पुष्टि की है कि उसने सीरिया में एयरस्ट्राइक कीं। सेना ने कहा- सीरिया से इजराइल के ऐलात शहर में एक स्कूल पर हमला किया, जिसके जवाब में हमने कार्रवाई की। हालांकि, सेना ने ये नहीं बताया कि ये हमले किस संगठन पर किए गए।

अलजजीरा के मुताबिक गुरुवार देर रात गाजा के सबसे बड़े अल-शीफा अस्पताल के कॉम्प्लेक्स में इजराइली हमला हुआ। अब तक 6 लोगों की मौत हुई है। आंकड़ा बढ़ने की आशंका है। फिलिस्तीनी हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक, अल-शीफा अस्पताल में हजारों लोगों ने शरण ले रखी है।

इस बीच इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दोहाराया कि उनका इरादा गाजा पर कब्जे का नहीं है। उन्होंने कहा- हम गाजा पर कब्जा नहीं चाहते हैं। न ही चाहते हैं कि वहां हमारी सरकार हो। हम बस गाजा को बेहतर भविष्य देना चाहते हैं। गाजा में जमीनी हमले के दौरान अब तक 36 इजराइली सैनिकों की मौत हो चुकी है।

WHO बोला- गाजा के लोग हो सकते है गंभीर बीमारी के शिकार 
वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन यानी WHO ने एक अहम बयान जारी किया। कहा- जंग के बीच गाजा में सेहत संबंधी गंभीर खतरे पैदा हो रहे हैं। यहां गंभीर बीमारियां फैलने की आशंका है। जंग के बीच इस संगठन का यह पहला बयान है। WHO ने कहा- गाजा में करीब 23 लाख लोग रहते हैं। यहां बुनियादी सुविधाएं जंग की शुरुआत में ही खत्म हो गईं थीं। अगर हालात बहुत जल्द नहीं सुधरे तो यहां गंभीर बीमारियां फैलने का खतरा है।

Related posts

कोच्चि से दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया फ्लाइट एआई 504 तकनीकी खराबी के चलते हुए रद्द: कांग्रेस के लोकसभा सांसद हिबी ईडन भी सवार थे

Ram Mandir CEO: राम मंदिर ट्रस्ट आज नियुक्त करेगा पहला पूर्णकालिक CEO? 5,585 आवेदनों में 3 नाम शॉर्टलिस्ट

Jansamvad Express Digital

कांग्रेस राष्ट्रिय महामंत्री प्रियंका गाँधी आएंगी उज्जैन ,कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में करेंगी आमसभा

Leave a Comment