Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsखेलराष्ट्रीय

वर्ल्ड कप 2023 के फायनल में पहुची टीम इंडिया , किससे होगा मुकाबला इसका निर्णय आज के मेच से होगा स्पष्ट

नई दिल्ली |  वर्ल्ड कप 2023 में  भारत ने इतिहास रचते हुए  कप के  फाइनल में अपनी  जगह बना ली है। टीम को इससे पहले लगातार 2 सेमीफाइनल में हार मिली थी। फाइनल मुकाबला 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। टीम इंडिया का सामना किससे होगा, ये आज साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले सेमीफाइनल मैच से तय होगा।

विराट कोहली ने सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ 117 रन बनाए, यह उनका इस वर्ल्ड कप में तीसरा शतक रहा। इसी के साथ विराट के टूर्नामेंट में 711 रन हो गए, वह एक वर्ल्ड कप में 700 से ज्यादा रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बने। तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने 7 विकेट लिए और अब 6 ही मैचों में उनके नाम 23 विकेट हो चुके हैं। रोहित शर्मा ने 4 छक्के लगाए और उनके नाम टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 28 सिक्स हो गए।

Related posts

इंदौर की ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने हुई सुनवाई: ई-रिक्शा पॉलिसी समेत कई सुझाव मिले; कोर्ट ने कहा- स्वच्छता की तरह पब्लिक अवेयरनेस कीजिए

जिनके कटेंगे टिकिट उनके रुके नाम ,उज्जैन इंदौर में कई दिग्गज इस बार कर सकते है आराम

नेपाल के राजदूत डॉ. शंकर प्रसाद शर्मा ने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल से शिष्टाचार मुलाकात की

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment