Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsराष्ट्रीय

इन्तजार की घडी ख़त्म टनल से बाहर आए सभी 41 मजदुर सफल हुआ रेस्क्यू आपरेशन

उत्तराखंड | उत्तरकाशी की टनल में  दिवाली  के दिन जब 41 मजदूर एक अंधेरी सुरंग में कैद हो गए थे  । तब से लेकर आज तक देश की जनता के हाथ इन मजदूरो की खुशाम्ब्दी के लिए उपर वाले से दुआ के लिए उठे हुए थे ,  ये मजदूर चार धाम के लिए नया रास्ता बना रहे थे। उत्तरकाशी की सिल्क्यारा-डंडालगांव टनल का एक हिस्सा अचानक ढह गया और सभी मजदूर बाहरी दुनिया से कट गए।

रेस्क्यू एजेंसियों ने मजदूरों को बचाने की कवायद शुरू की। एक प्लान फेल हुआ, तो दूसरे पर काम शुरू हुआ। कभी सुरंग के मुहाने से तो कभी पहाड़ के ऊपर से खुदाई करके मजदूरों को निकालने की कोशिश की जाती रही। 12 नवंबर की सुबह 5.30 से 28 नवंबर की शाम 8.35 बजे तक यानी 17 दिन, करीब 399 घंटे बाद पहला मजदूर 28 नवम्बर की  शाम 7.50 बजे बाहर निकाला गया। 45 मिनट बाद रात 8.35 बजे सभी को बाहर निकाल लिया गया। सभी को एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा गया।

रेस्क्यू टीम के सदस्य हरपाल सिंह ने बताया कि शाम 7 बजकर 5 मिनट पर पहला ब्रेक थ्रू मिला था। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बाहर निकाले गए श्रमिकों से बात की। उनके साथ केंद्रीय मंत्री वीके सिंह भी थे।

सीएम धामी ने कहा- सभी मजदूरों को उत्तराखंड सरकार की ओर से कल एक-एक लाख रुपए की मदद दी जाएगी। उन्हें एक महीने का सवेतन अवकाश भी दिया जाएगा, जिससे वह अपने परिवार वालों से मिल सकें।

Related posts

दिल्ली में छात्र आंदोलन के समर्थन में आए अन्ना हजारे, अहिल्यानगर में किया दो घंटे का ‘मौन आंदोलन’

Jansamvad Express Digital

जल्द शुरू होगा G +7 ANANTA का निर्माण : हवा और लाइट की बचत करेगी ANANTA की बिल्डिंग

Jansamvad Express Digital

निर्वाचन आयोग ने चुनाव से पहले तमिलनाडु और प. बंगाल में 865 करोड़ रुपये से अधिक की जब्ती की

Leave a Comment