Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

इरान बोला गाजा में आम लोगो की हत्या से दुनिया में गुस्सा

इजराइल-हमास जंग को आज एक महीना पूरा हो चुका है। इस बीच सोमवार को ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी ने जंग को लेकर PM मोदी से फोन पर बात की। उन्होंने कहा- भारत से उम्मीद है कि वो फिलिस्तीनियों पर हो रहे ज़ुल्म को रोकने के लिए अपनी पूरी ताकत लगाएगा। फिलिस्तीनियों की हत्या से सभी आजाद देश गुस्से में हैं।

रईसी ने कहा- अगर नाजियों के खिलाफ यूरोप की लड़ाई साहस भरा काम था, तो बच्चों की हत्या करने वाले यहूदी शासन के खिलाफ लड़ाई की निंदा नहीं की जा सकती है। वहीं PM मोदी ने तनाव को रोकने, मानवीय सहायता पहुंचाने और मिडिल-ईस्ट में शांति स्थापित करने की जरूरत पर जोर दिया। इसके अलावा दोनों देशों के आपसी कारोबार चाबहार बंदरगाह प्रोजेक्ट भी बातचीत का मुद्दा रहा।

दूसरी तरफ, ‘यरुशलम पोस्ट’ के मुताबिक- भारत में रहने वाली यहूदी कम्युनिटी के करीब 200 लोग इस वक्त IDF का साथ दे रहे हैं। ये सभी नेई मेनाशे कम्युनिटी से ताल्लुक रखते हैं। यह जानकारी शेवी इजराइल नामक गैर सरकारी संगठन ने दी है।

इसके मुताबिक- हाल के दिनों में 75 लोग इजराइल पहुंचे। ये सभी ट्रेंड फाइटर हैं। इनमें तो कुछ एक्टिव पोस्ट पर, तो कुछ रिजर्व में रखे गए हैं। शेवी संगठन दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में रहने वाले इजराइलियों के लिए काम करता है। नेई मेनाशे कम्युनिटी के बारे में कहा जाता है कि वो इजराइल के विलुप्त होती जनजाति से आते हैं।

Related posts

15 अप्रेल तक की न्यायिक हिरासत में गए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल

प्रधानमंत्री का अचानक पद से इस्तीफा : देश को संबोधन के दोरान कहा कि वे अगले चुनाव के लिए अच्छे विकल्प नहीं हो सकते

Jansamvad Express Digital

बून्द बून्द को तरसेगा पाकिस्तान : भारत ने एक और नदी का पानी रोका

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page